Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Griha Pravesh Muhurat: अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश कर सकते हैं या नहीं? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त
Griha Pravesh on Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य को इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त देखे संपन्न किया जा सकता है।
अक्षय तृतीया का पर्व इस वर्ष 2024 में 10 मई दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर धन और वैभव की देवी माँ लक्ष्मी, इसके साथ ही धन के देवता भगवान कुबेर, तथा ज्ञान व कर्म के देवता भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
सौभाग्य से इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व शुक्रवार के शुभ दिन पर पड़ रहा है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता है। इसलिए इस वर्ष अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश, भूमि पूजन समेत उद्योग से जुड़े कार्यों को प्रारंभ करना शुभ एवं अत्यंत ही लाभदायक है। गृह प्रवेश का कार्य सदैव ही ऐसे शुभ मुहूर्त पर किया जाता है जिससे आपके घर में सुख, शांति एवं समृद्धि समेत नए अवसर आए। ऐसे शुभ दिन पर बिना किसी विचार विमर्श के गृह प्रवेश किया जा सकता है।

अक्षय तृतीया 2024 के शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh 2024 Shubh Muhurat)
* अक्षय तृतीया या आखा तीज 10 मई दिन शुक्रवार 2024
* अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त (गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त) - प्रात काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक
* अक्षय तृतीया पर विधि विधान से पूजन मुहूर्त कुल 6 घंटे 44 मिनट तक रहेगा।
इस वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में विद्यमान रहेंगे। जानते हैं विस्तार पूर्वक अक्षय तृतीया पर अन्य शहरों का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया 2024 पर अन्य शहरों का गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है (Griha Pravesh Muhurat on Akshaya Tritiya 2024)
* नई दिल्ली - प्रातः 5:33 से दोपहर 12:18 तक
* पुणे - प्रातः 6:03 से दोपहर 12:31 तक
* चेन्नई - प्रातः 5:45 से दोपहर 12:06 तक
* जयपुर - प्रातः 5:42 से दोपहर 12: 23 तक
* हैदराबाद - प्रातः 5:46 से दोपहर 12:13 तक
* गुरुग्राम - प्रातः 5:34 से दोपहर 12:18 तक
* चंडीगढ़ - प्रातः 5:31 से दोपहर 12:20 तक
* कोलकाता - प्रातः 4:59 से सुबह 11:33 तक
* मुंबई - प्रातः 6:06 से दोपहर 12:35 तक
* बेंगलुरु - प्रातः 5: 56 से दोपहर 12:16 तक
* अहमदाबाद - प्रातः 6:01 से दोपहर 12: 06 तक
* नोएडा - प्रातः 5:33 से दोपहर 12: 17 तक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











