Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Akshaya Tritiya Wishes 2025: धन, वैभव और सुख-समृद्धि के पर्व अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya Wishes 2025 in Hindi : अक्षय तृतीया, जिसे 'आखा तीज' भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, सोना-चांदी खरीदना, व्यापार की शुरुआत आदि किए जा सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कर्मों और दान का फल कई गुना बढ़कर मिलता है और यह फल 'अक्षय' यानी कभी न समाप्त होने वाला होता है।
इस खास मौके पर लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजते हैं और उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संदेशों को व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Happy Akshaya Tritiya 2025 Wishes in Hindi (अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं)
1. धन-धान्य से भरी रहे तिजोरी, खुशियों का लगे अंबार,
दुख दूर रहें हमेशा, खुशियां आएं अपार।
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
2. हर एक काम आपका पूरा हो, सपना न कोई भी अधूरा हो,
आपकी खुशियों पर नजर न लगे किसी की,
जीवन में हमेशा मिले सफलता आपको।
अक्षय तृतीया 2025 की बधाई
3. आपके घर पर हर सुबह मां लक्ष्मी का आगमन हो,
परेशानियां न आएं कभी जीवन में, दुखों का गमन हो
आज दिल से यही है दुआ, आपको मिलें खुशियां सदा
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं 2025
4. जीवन में सफलता आपके कदम चूमे,
धन का लगे अंबार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार।
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई 2025
5. माता लक्ष्मी आपको इस दिन पर शुभता का आशीर्वाद दें
यह दिन जीवन में समृद्धि लाए और खुशियों की बरसात हो,
आप सभी को सौभाग्य की शुभकामनाएं।
अक्षय तृतीया का पर्व आपके लिए ढेरों खुशहाली लाए।
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
6. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार।
7. आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
संकटों का नाश हो,
शांति का वास हो।
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
8. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार !
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
9. कामयाबी कदम चूमती रहे,
खुशियां आस पास घूमती रहें,
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार.
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
10. घनर घनर बरसे जैसे घटा, वैसे ही हो धन की वर्षा,
मंगलमय हो यह त्योहार, भेंट में आये उपहार ही उपहार,
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।
11. शुभ अक्षय तृतीया
कामयाबी कदम चूमती रहे,
खुशियां आस-पास घूमती रहें।
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
12. मां लक्ष्मी अपने कुमकुम लगे कदमों से आपके घर आए
आपको एवं आपके परिवार को अक्षया तृतीया की शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications











