Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
World Earth Day 2023: पृथ्वी को बचाना है आसान, बस रोजाना करें ये छोटे काम
हर साल 22 अप्रैल का दिन विश्व पृथ्वी दिवस ( World Earth Day) के रुप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जरुरी नहीं हैं कि आप कोई मुहिम का हिस्सा बनें या बड़े-बड़े बैनर में पर्यावरण बचाओं के स्लोगन लिखकर लोगों को जागरुक करने के लिए रैली निकाले या सोशल मीडिया में पोस्ट करें।
कुछ छोटे लेकिन जरुरी कदम उठाकर भी आप हमारे पर्यावरण के लिए काफी कुछ कर सकते हो। आइए जानते हैं इस बार पृथ्वी दिवस की क्या थीम है और हम कैसे इस धरा को संवारने में अपना योगदान दे सकते हैं।
क्यो मनाया जाता है?
पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में पर्यावरण के मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के लिए की गई थी. 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया थे। ऐसे में हर साल अर्थ डे 22 अप्रैल 2023 को मनाया जाता है।
विश्व पृथ्वी दिवस की थीम
इस साल पृथ्वी दिवस की थीम Invest In Our Planet यानी हमारे ग्रह में निवेश करें, रखी गई है। इसी के साथ यह विश्व पृथ्वी दिवस का 53वां आयोजन होगा।

जल का संरक्षण करें
बोतलबंद पानी खरीदने के बजाय नल के पानी को शुद्ध करके वाटर फिल्टर का इस्तेमाल करें। बोतलबंद पानी न केवल महंगा है, बल्कि यह बड़ी मात्रा में कंटेनर कचरा भी पैदा करता है। इसके अलावा यात्रा के दौरान प्लास्टिक की जगह रियूजेबल बोतल का इस्तेमाल करें।
एलईडी पर स्विच करें
कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट बल्ब (सीएफएल) बहुत अच्छे हैं। वे गरमागरम बल्बों की तुलना में 10 गुना अधिक समय तक चल सकते हैं और वे कम से कम दो-तिहाई कम ऊर्जा का उपयोग करते हैं, लेकिन सीएफएलएस को डिस्पोज करना कठिन होता है क्योंकि इनमें पारा होता है। इसलिए एलइडी
पेड़ लगाएं
2022 संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर आईपीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या समस्त विश्व में बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, वृक्षारोपण। पौधे स्वाभाविक रूप से हवा से कार्बन को अवशोषित करते हैं। एक युवा पेड़ प्रति पेड़ 13 पाउंड (5 किलोग्राम) की दर से CO2 को अवशोषित कर सकता है। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकता है।

पेपरलैस तकनीक अजमाएं
कुछ लिखने या नोट बनाने के लिए आप स्मार्टफोन या डिजिटल डायरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेवजह कागज़ बर्बाद न करें।
ईको फ्रैंडली डायपर
बच्चे की डायपर की जगह ईको फ्रैंडली डिस्पोजेबल या कपड़े की नेपी का उपयोग करें क्योंकि हर साल लैंडफिल में लाखों टन डायपर का कचरा डाला जाता है।
रियूजेबल टिफिन का इस्तेमाल करें
अपने भोजन को रियूजेबल टिफिन में और कंटेनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक अतिरिक्त प्लास्टिक कंटेनर न खरीदें। प्लास्टिक के बर्तन से अपशिष्ट उत्पन्न न करें। अगर घर से लंच ला रहे हैं तो दोबारा इस्तेमाल में आने वाले टिफिन का ही इस्तेमाल करें।
कम रखें AC का टेम्परेचर
AC का तापमान 24-25 डिग्री तक ही रखें। ऐसा करने से ग्रीनहाउस गैसें का उत्सर्जन कम होता है।
वेस्ट मैनजमेंट
वेस्ट मैनेजमेंट से भी काफी हद तक हम पृथ्वी को बचा सकते है। घरों में जो कचरा निकले गीले और सूखे कचरे को अलग अलग फेंके। पॉलीथिन बैग का कम इस्तेमाल करें। अगर सामान खरीदने बाजार जाएं तो घर से ही बैग लेकर जाएं।
आईटी उपकरण को ऐसे ही न फेंके
वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण को कम करने के लिए अपने आईटी उपकरण जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और फोन को रिसाइकिल या डिस्पोज करें। इसे डिस्पोज होने में एक लाख से ज्यादा का समय लग जाता हैं। जब भी लैपटॉप या कंप्यूटर खराब हो जाए या फेंकने की स्थिति में आ जाएं, तो किसी कंपनी से संपर्क करें। जो आपके क्षेत्र में आईटी उपकरण को रिसाइकिल करने सही तरीके से डिस्पोज करने में मदद करें।



Click it and Unblock the Notifications











