Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Viral Kitchen Hack : तवे पर रगड़ें बर्फ का टुकड़ा और देखें कमाल, खूब वायरल हो रहा है ये किचन हैक
डोसा खाने के शौकीनों के लिए यह एक आम शिकायत होती है कि जब डोसा पैक कराकर घर लाया जाता है, तो वह पहले जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट नहीं रहता। यही कारण है कि लोग अक्सर रेस्टोरेंट में ही डोसा खाना पसंद करते हैं या फिर घर पर ही बनाकर उसका स्वाद लेते हैं। लेकिन घर पर परफेक्ट डोसा बनाना भी कोई आसान काम नहीं है। इसका सबसे बड़ा चैलेंज होता है, उसे तवे पर ठीक से फैलाना और जलने या चिपकने से बचाना।

डोसा क्यों चिपकता है?
अक्सर देखा जाता है कि डोसा तवे पर या तो चिपक जाता है या फिर नीचे से जलने लगता है। ऐसा तब होता है जब तवा या तो बहुत ज़्यादा गर्म होता है या बहुत कम। अगर तवा ज़्यादा गर्म हो तो बैटर तुरंत चिपक जाता है और जलने लगता है। वहीं अगर तवा पर्याप्त गर्म नहीं हुआ है तो डोसा ठीक से फैल नहीं पाता और अधपका रह जाता है। इसके अलावा, बहुत अधिक तेल भी डोसे को फैलने नहीं देता और बहुत कम तेल से वह तवे पर चिपक जाता है।
एक और आम वजह होती है पुराना नॉन-स्टिक तवा, जिसकी कोटिंग समय के साथ घिस जाती है। ऐसे तवे पर बैटर चिपकना सामान्य हो जाता है। डोसे का बैटर भी न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला परफेक्ट बैटर से ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट डोसा बन पाता है।
वायरल हुई शाम्भवी की बर्फ ट्रिक
इंटरनेट पर कंटेंट क्रिएटर शाम्भवी द्वारा शेयर किया गया एक हैक इन समस्याओं का आसान समाधान बन गया है। इस ट्रिक में वह डोसा बनाने से पहले गर्म तवे पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ती हैं, फिर उस बर्फ से बने पानी को एक किचन टॉवल से पोंछ देती हैं। इसके बाद जब वह तवे पर बैटर फैलाती हैं, तो डोसा बिल्कुल परफेक्ट बनता है न चिपकता है और न ही जलता है।
कैसे काम करती है ये ट्रिक?
जब तवा जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तब बर्फ घिसने से उसका तापमान अचानक थोड़ा कम हो जाता है। यह तापमान इतना संतुलित होता है कि डोसा सही तरीके से पक सके और बैटर तवे पर समान रूप से फैल जाए। इसके अलावा, तापमान के इस अचानक बदलाव से तवे की सतह पर एक हल्की-सी नॉन-स्टिक परत सी बन जाती है, जिससे डोसा आसानी से उतर जाता है।
तवे की सफाई के लिए भी कारगर
बर्फ का यह हैक सिर्फ डोसा बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि तवे की सफाई के लिए भी बहुत उपयोगी है। कई बार तवे पर जमी पुरानी चिकनाई हटती नहीं है। ऐसे में तवे को हल्का गर्म करें, उस पर बर्फ डालें और 2-3 बूंद शैंपू डालें। फिर स्क्रबर से हल्का रगड़ें, सारी चिकनाई और गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी।
जंग लगे तवे के लिए उपाय
लोहे के तवे पर अक्सर जंग लग जाता है। इसे हटाने के लिए गर्म तवे पर बर्फ और थोड़ा सरसों का तेल डालें, हल्का रगड़ें और सूखने दें। इसके बाद तवे पर दोबारा तेल लगाकर टिशू से पोंछ लें। आपका तवा एकदम नया जैसा चमक उठेगा।
इस तरह, शाम्भवी की बर्फ वाली ट्रिक से आप न सिर्फ परफेक्ट डोसा बना सकते हैं, बल्कि तवे की सफाई भी आसान हो जाती है। यह हैक वाकई किचन में कमाल कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











