Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में सूख जाती है तुलसी, हरा भरा रखने के लिए नोट कर लें ये टिप्स
Winter tulsi plant care tips : तुलसी का पौधा घर में होने से परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा इसकी पत्तियां सर्दी खांसी ठीक करने में मदद करती हैं। ये तो हो गई बात इसके गुणों की, अब आते हैं इस पौधे की देखभाल को लेकर सर्दी के मौसम में कुछ लोगों की शिकायत होती है कि तुलसी मुरझा जाती है। आपकी इसी परेशानी का हल इस लेख में बताया जा रहा है जिसे आप जरूर अपनाएं।

- सर्दी में उसमें कभी ठंडा पानी ना डालें। बल्कि गुनगुना पानी डालें इससे पत्तियां मुरझाएंगी नहीं।
- वहीं, इसकी मंजरियों को ठंड के मौसम में हटा देनी चाहिए। तब और जब ये मुरझा गई हों। क्योंकि इसके सूखने से पूरा पौधा सूख जाएंगी।
- ठंड के मौसम में तुलसी के पौधे को एकदम सुबह पानी नहीं दीजिए। ज्यादा पानी देने से पौधे सूख सकते हैं। तो अब से आप इन टिप्स को अपनाकर सर्दी में पौधे को सूखने से बचा सकती हैं।
- वहीं, सर्दियों के मौसम में इसकी गुणाई जरूर करें। ऐसा करने से पौधा हरा भरा रहेगा। ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें।
- - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी तुलसी के पेड़ को कार्तिक पूर्णिमा पर चुनरी ओढ़ाना शुभ माना जाता है। वहीं ऐसा करने से तुलसी के पेड़ की सर्दी से रक्षा भी होती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में कपड़े से ढककर रखें तुलसी को। इससे ओस से बच जाएगी।
- केले के छिलके से बनी खाद भी आपके तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकती है। अगरबत्ती की राख और पूजा के फूल भी खाद के काम आ सकते हैं।
- इस मौसम में आप तुलसी के पौधे में पानी तभी दीजिए जब उसमें नमी कम हो जाए। इस मौसम में ज्यादा पानी देने से पौधा मुरझा जाता है। ज्यादा नमी होने पर आप उनमें सूखी मिट्टी डालकर बैलेंस कर दीजिए।



Click it and Unblock the Notifications











