Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करेले का कड़वापन हटाने के लिए ये ट्रिक्स अजमाएं, कुरकुरे करेले की सब्जी को मजे से खाएं
डायबिटीज कंट्रोल करना हो, या फिर खून को साफ करना हो, करेले की सब्जी हर मौसम में आपके सेहत को स्वास्थ्य रखने में मदद करती है। लेकिन करेले की कड़वाहट के कारण अक्सर लोग इसे खाने से कटराते हैं। खासकर बच्चों के सामने करेला रख दो तो वो खाना खाने से ही मना कर देते हैं। करेले के हेल्थ बेनिफिट्स के कारण कई लोग इसे अपनी डाइट में तो शामिल करते हैं, लेकिन इसके कड़वेपन के कारण इसे खा नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप करेले का कड़वापन दूर कर सकते हैं।

करेले का कड़वापन दूर करने के टिप्स
1. नमक के साथ करें ये उपाय
करेले का कड़वापन दूर करने के लिए सबसे पहले करेले को अपने मनचाहे आकार में काट लें। इसके बाद इसके ऊपर नमक छिड़क दें और 20 से 25 मिनट के लिए अलग रख दें। कच्चे करेले पर नमक छिड़ने से करेला अपना कड़वा रस छोड़ देता है। इसके बाद करेले से कड़वा रस निकालने के लिए करेले को अच्छी तरह निचोड़ कर उसके अंदर से पानी निकाल दें। बस अब आपको इसकी जैसी सब्जी बनानी है बनाइए और मजे से खाइए।
2. इमली के पानी भिगोए करेला
करेले का कड़वापन दूर करने के लिए इमली के गूदे और पानी का एक घोल तैयार करें। इसके बाद इस मिश्रण में कटे हुए करेले को लगभग आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। इमली का खट्टापन करेले की कड़वाहट कम करने में मदद करता है। करेले की सब्जी बनाने से पहले इमली के पानी से निकाल कर इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनेगी।
3. ब्लैंचिंग से भी दूर होगी कड़वाहट
करेला ब्लैंचिंग करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबाल लें। फिर इसमें करेला काटकर डाल दें। इसके बाद 2 से 3 मिनट के लिए करेले को इस पानी में उबाल लें। अब एक बर्तन में करेला डालकर उसके ऊपर बर्फ के टूकड़े डाल दें। यह ब्लैंचिंग प्रक्रिया आपके करेले की कड़वाहट को कम करने में मदद कर सकती है। इसके बाद इस करेले का पानी निकाल कर सब्जी तैयार कर लें।
4. नींबू के रस में करें मैरिनेट
करेले को नींबू के रस में मैरिनेट करने के लिए सबसे पहले करेले को स्लाइस में काटकर नींबू के रस में 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। नींबू के रस का खटासपन करेले की कड़वाहट को कम करने में मदद करती है। करेले की सब्जी बनाने के लिए इसे साफ पानी से अच्छे से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











