Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ना खाद की टेंशन, ना कीड़ों का डर.. इस ऑर्गेनिक फार्मूले से घर पर उगाए केमिकल फ्री ताजा धनिया
Simplest Way to Grow Coriander Indoors : बाजार में सब्जियों में केमिकल्स का बढ़ता उपयोग लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन धनिया जैसी आम हरी सब्जी भी अब केमिकल से पकाकर बेची जा रही है।
ऐसे में अगर आप शुद्ध, ताजा और हरे-भरे धनिये का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे घर पर भी उगा सकते हैं, वो भी बिना मिट्टी के, सिर्फ पानी में। जी हां! हाइड्रोपोनिक तकनीक से आप घर बैठे, बिना गंदगी के हरा-भरा धनिया उगा सकते हैं।

क्या है हाइड्रोपोनिक विधि?
हाइड्रोपोनिक खेती एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें पौधे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से युक्त पानी में उगाए जाते हैं। यह न केवल सफाई पसंद लोगों के लिए बेहतर है बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। यह तरीका उन लोगों के लिए भी आदर्श है जिनके पास छत या बगीचे की जगह नहीं है।
धनिया उगाने के लिए जरूरी सामग्री
- धनिया के बीज
- जालीदार टोकरी या नेट पॉट
- एक गहरा कटोरा या प्लास्टिक पाइप
- साफ फिल्टर किया हुआ पानी (RO या उबला पानी)
- पतला सूती कपड़ा या गीला टिशू
- तरल खाद या पानी में घुलनशील उर्वरक
- धूप वाली जगह
पानी में धनिया उगाने की आसान प्रक्रिया
बीज तैयार करना : सबसे पहले धनिया के बीज को दो हिस्सों में तोड़ लें। इससे अंकुरण जल्दी होता है।
पानी का बर्तन तैयार करें : जिस बर्तन या पाइप में आप धनिया उगाना चाहते हैं, उसमें साफ पानी भरें। ध्यान रखें कि यह पानी हर 7-10 दिन में बदलना चाहिए।
बीज डालें : अब जालीदार टोकरी को पानी में रखें या पाइप में बीज डालें। यह सुनिश्चित करें कि बीज पूरी तरह से गीले रहें।
गीला कपड़ा डालें : बीजों को सूखने से बचाने के लिए उनके ऊपर पतला सूती कपड़ा या गीला टिशू रखें।
धूप का ध्यान रखें : टोकरी या बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 3-4 घंटे धूप मिले।
20 दिन का इंतजार करें : कुछ ही दिनों में बीज अंकुरित होंगे और 20 दिनों में छोटी जड़ें और पत्तियां निकलने लगेंगी।
खाद डालें : जैसे ही पौधे बढ़ने लगें, हर 15 दिन में तरल खाद पानी में मिलाएं ताकि पौधे झाड़ीदार और हरे रहें।
50-60 दिन में तैयार : करीब 2 महीने में आप झाड़ीदार धनिया की कटाई कर सकेंगे। पत्तियों को उंगलियों से तोड़ें और दोबारा पानी व खाद डालें।
फायदे
- बिना मिट्टी के साफ और हाइजेनिक खेती
- घर में ही शुद्ध और हरा धनिया उपलब्ध
- कीटनाशकों का कोई खतरा नहीं
- एक बार सेटअप कर लेने के बाद आराम से घर पर उगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











