Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्म हवाओं से झुलस गए पौधे, जानें 45 डिग्री टेम्परेचर में भी कैसे रखे पौधे हरे-भरे
How To Protect Plants From Hot Sun : गर्मी और धूप में सार सम्भाल के अभाव में पेड़-पौधों भी झुलस जाते हैं और सूखकर खराब हो जाते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में पौधों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है, जिससे वे मुरझाएं नहीं और सूखने से बचे रहें। टेम्परेचर बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में बढ़ते टेम्परेचर में पौधों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आपके बालकनी और छत पर पौधे हैं तो आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
आज आपको समर सीजन में कुछ जरूरी गार्डनिंग टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी में भी अपने पौधों को हरा भरा रख सकते हैं।
छांव बनाएं आसपास
तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने के लिए सबसे पहले आप अपने पौधों को छांव में रखें।अगर बालकनी में आपने पौधे रखे हैं और आप उनकी जगह नहीं बदल सकते, तो खस, चिट या मोटे कपड़े से उनके लिए शेड बनाएं। इससे पौधे जलेंगे नहीं।

सही समय पर दें पानी
बेवक्त पौधों की जड़ों में पानी देने से ये झुलस जाते हैं, दोपहर के समय जड़ों में पानी डालने से पानी गर्म स्टीम बनकर पौधों की जड़ों और पत्तियों को नुकसान पहुंचा देंगे और पत्ते जल सकते हैं। इसलिए आप पानी देर रात या सुबह सूरज निकलने से पहले दे दें।
पत्तियों को धोएं
आप दिन में जब पौधों को पानी देते हैं तो उनकी जड़ों के साथ साथ पत्तियों पर भी भरपूर पानी डालें। इससे पत्तियां पानी को अवशोषित करेंगी और ताजा दिखेंगी।
आसपास तापमान को मैंटेन करें
अगर तापमान तेजी से बढ़ रहा है तो आप पौधों को गीले पेपर, कपड़े, कार्टन आदि से ढंक कर रखें और इन पर पानी डालते रहें। इससे पौधों को हवा पानी भी मिलती रहेगी और वे गर्मी से बचे रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











