Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फ्लश या वाटर टैंक में सांपों ने बना दिया ठिकाना? पैनिक न हों, अपनाएं ये इमरजेंसी टिप्स
What to Do If a Snake Is Found in Your Tank or Toilet : बरसात का मौसम जितना सुकूनदायक होता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है, खासतौर से जब बात जहरीले जीव-जंतुओं की हो। इस मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं आम हो जाती हैं। कहीं घर के आंगन से, तो कहीं गार्डन से या कभी-कभी घर के अंदर से भी सांप निकलने की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी सोसायटी में एक सांप को पकड़ते नजर आए।
वहीं अभी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक टॉयलेट टैंक में 70 से ज्यादा सांप मिलने का मामला सामने आ चुका है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आपके घर की पानी की टंकी या टॉयलेट टैंक भी सुरक्षित हैं? क्या आपने हाल ही में अपना वाटर टैंक चेक किया है कि कहीं वहां कोई सांप तो नहीं छिपा बैठा?

क्यों बारिश में बढ़ती है सांपों की सक्रियता?
बारिश के मौसम में जब जमीन में पानी भरने लगता है, तो सांप अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और किसी सूखी, सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं। कई बार वे गार्डन के पेड़-पौधों, घर के कोनों या फिर पानी की टंकी, टॉयलेट टैंक जैसी जगहों में जाकर छिप जाते हैं। ये जगहें अक्सर शांत और अंधेरी होती हैं, जिससे उन्हें यहां सुरक्षित महसूस होता है।
इन जगहों पर हो सकती है सांप की एंट्री
- पानी की छत वाली टंकी
- टॉयलेट फ्लश टैंक
- कमोड
- सेप्टिक टैंक के रास्ते
- गार्डन में बढ़े हुए पौधे या झाड़ियां
- पुराने कूलर या पानी जमा होने वाली जगहें
पानी की टंकी में सांप न घुसे, इसके लिए बरतें ये सावधानियां
- खुला ढक्कन सांप को अंदर जाने का मौका दे सकता है।
- नियमित अंतराल जैसे 15 दिन के अंतराल पर पानी की टंकी को साफ करें और अंदर झांककर देख लें।
- टंकी के छेद को बंद करें: किसी भी छोटे छेद या दरार को बंद कर दें, जिससे सांप अंदर न जा सके।
- घर और आसपास घास-पौधों की नियमित कटाई करें, झाड़ियों को हटाएं और नालियों में जलभराव न होने दें।
- दरवाजों-खिड़कियों पर जाली लगाएं, यह अन्य कीड़ों के साथ-साथ सांपों को भी रोकने में सहायक होता है।
टॉयलेट या टंकी में सांप दिख जाए तो क्या करें?
- घबराएं नहीं और बिना शोर किए शांत दिमाग से काम लें।
- जल्दी से टंकी या टॉयलेट का ढक्कन बंद कर दें ताकि सांप बाहर न आ सके।
- खुद से उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, इससे आप घायल हो सकते हैं।
- तुरंत स्थानीय फॉरेस्ट डिपार्टमेंट या सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुलाएं।
क्या टंकी का पानी पीने योग्य रहता है?
अगर पानी की टंकी में सांप दिख जाए, फिर चाहे वो जिंदा हो या मरा हुआ, तो पानी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता। इस स्थिति में आपको नीचे दिए गए कदम उठाने चाहिए:
- पानी पूरी तरह खाली करें, नहाने या पीने में इसका इस्तेमाल न करें।
- प्रोफेशनल की मदद से सफाई कराएं, टंकी को अच्छे से धोएं और कीटाणुरहित बनाएं।
- ब्लीच का इस्तेमाल करें, प्रति गैलन पानी में 1 कप ब्लीच डालकर टंकी को कीटाणुरहित करें।
- अगर संभव हो तो पानी में किसी प्रकार के कंटैमिनेशन की जांच करवाएं।
ध्यान देने योग्य बातें
- कमोड में सांप अक्सर पाइप या नालियों के जरिए पहुंच जाते हैं, इसलिए टॉयलेट सीट का ढक्कन बंद रखें।
- सेप्टिक टैंक की समय-समय पर सफाई और जांच करवाते रहें।
- बच्चों को बिना निगरानी के छत या गार्डन में न भेजें, खासकर बारिश के दिनों में।



Click it and Unblock the Notifications











