Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रेस करते वक्त नहीं जलेंगे कपड़े, बस अपनाएं ये 5 सिंपल ट्रिक्स
How To Iron Without Burning Clothes: अगर आप से भी आयरन करते वक्त कपड़े बार-बार जल जाते है या चिपक जाते हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही काम के टिप्स लेकर आए हैं। आप इन ट्रिक्स की मदद से कपड़ों पर सही तरीके से आयरन कर पाएंगे और वो भी बड़ी ही आसानी से। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने कपड़ों को जलने से बचा सकते हैं और आसानी से इन्हें घर पर प्रेस कर सकते हैं।

मिस्ट करना ना भूलें
अगर आप अधिक ड्राई कपड़े को प्रेस करेंगे तो इससे क्रीज आसानी से नहीं जाएगा और आपको अधिक तेज तापमान पर प्रेस करना पड़ेगा। इस वजह से आपके कपड़े खराब या जल भी सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और कपड़े को हल्का गीला कर प्रेस करें। आसानी से और कम तापमान में कपड़े नए जैसे प्रेस होंगे।
आयरन की सफाई जरूरी
अगर आपके आयरन पर पहले से कोई दाग लग गया है या कोई कपड़ा या प्लास्टिक चिपक गया है तो आप उसे पहले अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें। अगर ये दाग रह नहीं हटे और आपने इनका इस्तेमाल प्रेस के लिए किया तो ये कपड़ों को खराब कर सकते हैं।
डिस्टिल्ड वॉटर का करें प्रयोग
अगर आपके एरिया में हार्ड वॉटर आता है तो आप कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हार्ड वाटर का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से कपड़ों पर दाग लग सकता है। बेहतर होगा कि आप डिस्टिल्ड या आरओ वॉटर का ही इस्तेमाल करें।
प्रेस के टेम्परेचर का रखें ध्यान
कपड़ों की सिकुड़न हटाने की जल्दबाजी में प्रेस के तापमान को सेट करना न भूलें। प्रेस के टेम्परेचर (ऊनी कपड़ों) को कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से सेट करें। ऐसा करने से कपड़े जलने और खराब होने से बच जाएंगे।
अंत में करें महंगे कपड़ों को प्रेस
अगर आप कई कपड़े प्रेस करने वाले हैं तो सबसे पहले उन कपड़ों को प्रेस करें जिन पर आसानी से प्रेस किया जा सकता है। मसलन, सूती आदि। उन कपड़ों को लास्ट के लिए रखें जो महंगे हैं या जिनका फैब्रिक पॉलियेस्टर, सिल्क आदि है। ऐसा करने से आप प्रेस करते वक्त हड़बड़ी नहीं करेंगे और आप काफी सावधानी से इन्हें प्रेस करेंगे।
अखबार का करें यूज
प्रिटेंट कपड़ों को आयरन करने पर कई बार उस पर बने प्रिंट निकल जाते हैं। ऐसे कपड़ों के प्रेस करने से पहले प्रिंटेड एरिया पर अखबार या कोई पेपर रखकर आयरन करें। ऐसा करने से कपड़ों का प्रिंट सालों साल शाइन करता है।
जले हुए आयरन की ऐसे करें सफाई
एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसे पानी की मदद से पेस्ट बना लें। अब आयरन जब ठंडा हो तो उसके प्लेट पर टूथ ब्रेश की मदद से इस पेस्ट को लगाएं और अच्छी तरह ब्रश करें। ऐसा करने से यह साफ हो जाएगा और दाग चले जाएंगे। हालांकि इतना ना रगड़ें कि इसके ऊपर की कोटिंग ही खराब हो जाएं।
चूना और नमक
प्रेस पर जमी हुई जंग को हटाने के लिए चूना और नमक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में नमक और चूने को बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को जंग लगी प्रेस पर लगाएं और कुछ देर रखे रखने के बाद कपड़े से साफ कर लें। जंग को दूर करने के लिए सैंडपेपर से भी प्रेस को हल्का घिसा जा सकता है जिससे जंग की ऊपरी परत छूट जाए और आप प्रेस को काम में ला सकें।



Click it and Unblock the Notifications











