Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
किचन में इन तरीको से यूज करें गुड़, खाना बनेगा मजेदार और हेल्दी
गुड़ का इस्तेमाल कई तरह की मिठाईयों और व्यंजनों में किया जाता है चीनी के मुकाबले इसमें बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। इसलिए ये एक हेल्दी ऑप्शन है। इसकी नेचुरल स्वीटनेस के कारण इसका इस्तेमाल कई किचन हैक्स में भी किया जाता हैं। तो चलिए आज हम आपको गुड़ से जुड़े कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं जिससे इस्तेमाल से आप अपने काम को आसान, फूड को हेल्दी और टेस्टी भी बना सकते हैं। वह किचन हैक्स हैं-

शुगर फ्री के तौर पर
गुड़ में चीनी के मुकाबले बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। जो लोग वेट कॉन्शियस होते हैं वह मार्केट में मिलने वाले शुगर फ्री की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही डायबिटिज के मरीज भी चीनी या शुगर फ्री की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चाय के इंग्रीडिएंट्स में बहुत आसानी से घुल जाता है और चाय का टेस्ट बेहतर बनाने के साथ ही उसे हेल्दी भी बनाता है।

रसम और सांबर को बनाएं
सांबर और रसम में गुड़ के इस्तेमाल से इनका स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। इस दोनों साउथ इंडियन डिश में इमली मिलाई जाती है। इमली के साथ गुड़ मिलाएं जाने पर इन दोनों डिशेज का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि जब इमली का पानी निकाल रहे हो तो इसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाकर पानी सांबर बनाने में यूज करें। यह इन डिशेज के टेस्ट को और ज्यादा बढ़ा देगा।

टमाटर की ग्रेवी में डालें
टमाटर का नेचर एसिडिक होता है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से पेट में जलन और एसिडीटी की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी सब्जी में टमाटर की ग्रेवी बना रहे हैं तो इसके साथ आप थोड़ा गुड़ डालकर बनाएं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होगा।

सब्जियों का तीखापन कम करें
अगर सब्जी बनाते वक्त आपसे बहुत ज्यादा मिर्च पड़ गई है तो इसमें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप गर्म सब्जी में गुड़ ग्रेट करके डाल दे। ग्रेट करने से गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाएगी और तीखापन दूर हो जाएगा। खाने में ज्यादा मीठापन न हो जाए, इसलिए गुड़ की मात्रा सीमित ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications











