Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लोहे की कड़ाही को जंग लगने से बचाने का आसान तरीका, ऐसे धोएं कड़ाही
दादी-नानी के जमाने में लोहे की कड़ाही में खाना बना करता था। लेकिन अब धीरे-धीरे बदलते किचन के साथ मॉड्यूलर किचन ने जगह ले ली है। और अब किचन में कड़ाहियों की जगह पेन और नॉन स्टिक बर्तनों ने ले ली। लेकिन सेहत की हिसाब से तो लोहे की कड़ाही में खाना ही बेहतर है। लेकिन कई लोग लोहे की कड़ाही में जंग लगने से बचने के लिए खाना नहीं बनाते है मगर इसमें बना खाना आयरनयुक्त होता है। आइए जानते है कैसे लोहे की कड़ाही को जंग लगने से बचाएं।

इन सावधानियों को रखें
लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के बाद इसे किसी दूसरे बर्तन में ट्रांसफर कर दें। जैसे कि स्टेनलेस या फिर स्टील के बर्तन में। लोहे की कड़ाही में सब्जी पकाने से उसमें कालापन आ जाता है। ऐसा सब्जी में मौजूद आयरन तत्व के कारण होता है, जिसे खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा सब्जियां दो वजह से काली होती है। पहली तो बर्तन ठीक से धुले नहीं है और दूसरी खाना बनाने के बाद सब्जी को कड़ाही में ही छोड़ दिया गया।

लोहे की कड़ाही को ऐसे जंग से बचाएं
लोहे के बर्तन में पानी लगने से जंग लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में कड़ाही पर तेल की सीजनिंग यानी की सरसों के तेल की हल्की परत लगा दें। इस तरकीब से कड़ाही को जंग लगने से बचाया जा सकता है। इसके लिए पहले इसे माइल्ड सोप से इसे धोएं इसके बाद ही तेल की हल्की परत लगाएं। कड़ाही को धोने के बाद ऐसी जगह रखें, जहां पानी की मौजूदगी न हो। पानी की नमी के कारण भी इन बर्तनों में जंग लगने का खतरा रहता है।

सीजनिंग से नहीं लगेगी कड़ाही में जंग
जब भी नई कड़ाही लाएं तो उसे माइल्ड साबुन से ही धोंएं। इसके बाद किसी भी कुकिंग ऑयल लेकर पतली सी लेयर से कढ़ाई को अच्छी तरह से ढक देना है। ध्यान से पूरी कड़ाही पर तेल लगा लें। अब इस कढ़ाई को गैस पर रखकर 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। यकीनन कड़ाही पूरी तरह गर्म हो जाएगी। आपको बस इस कढ़ाई और तेल को जलाकर इसकी सीजनिंग करनी है। सीजनिंग या कड़ाही पर तेल लगाने का फायदा ये है इस तरीके को अपनाने से लोहे की कढ़ाई जलती नहीं है और इसमें खाना भी चिपकता नहीं है। इसी के साथ, लोहे की कढ़ाई भी लंबे समय तक बिना जंग के रहती है।

इन चीजों को न पकाएं
- लोहे की कड़ाही में खट्टी चीजें भूलकर भी न पकाएं।
कढ़ी, रसम, टमाटर की चटनी, सांभर लोहे की कड़ाही में बनाने का तो सोचे भी नहीं।
लोहे की कड़ाही में बने खाने में कालापन आ जाता है।
खाने में कड़वाहट आने का भी खतरा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











