Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आपके महंगे फर्नीचर को कहीं चट न कर जाएं दीमक, इन नुस्खों से कहें गुडबाय
छोटे-छोटे दीमक दिखने में कितने नुकसानदेह होते हैं इस बात का पता तो आपको इससे मालूम चल जाता है कि मजबूत से मजबूत फर्नीचर को भी कुछ ही दिनों में चट कर जाते हैं। कई बार तो ये दिखाई दे जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये अंदर ही अंदर फर्नीचर को खाकर खोखला कर देते हैं और पता भी नहीं चल पाता है।
दीमक देखने में चीटी के जैसे सफेद रंग के कीट होते हैं, आमतौर पर ये नमी और अंधेरी जगह पर ही पनपते हैं।
लकड़ी के अलावा ये कॉपी-किताब को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपकी आलमारी दीवार से चिपकाकर रखी हुई है तो हो सकता है कि अब तक दीमकों ने उसे अपना घर बना लिया हो। यूं तो बाजार में टर्मिनेटर नामक कीटनाशक मौजूद है जो खासतौर पर दीमक को मारने के काम आता है पर आप चाहें तो ये उपाय भी अपना सकते हैं।
अगर आपके लकड़ी के फर्नीचर में छोटे-छोटे सुराख दिख रहे हों तो समझ लें कि ये दीमकों का आक्रमण है। कई बार आपके फर्नीचर के आस-पास आपको पाउडर जैसा कुछ नजर आएगा, ये इस बात का सूचक है कि आपके फर्नीचर में दीमक लग चुके हैं।
आइए जानते हैं इन्हें भगाने के उपायों के बारे में

न जमने दे पानी
घर के जिन कोनों में भी लग्जरी फर्नीचर हैं। वहां आस-पास कहीं भी पानी नहीं जमने दें। नाली और गटर की सफाई कराते रहें। ऐसा करने से नमी नहीं होगी। दरअसल, दीमक नमी वाली जगहों पर ही पनपते हैं।

कड़वी चीजों का स्प्रे
दीमक को कड़वी चीजें या कड़वी स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में कड़वी चीजों के रस को उन जगह पर छिड़काव करें जहां दीमक लगी हुई है। जैसे की नीम, करेला आदि के रस का छिड़काव करें ऐसा करने से दीमक से निजात मिलता है।

पेस्ट कंट्रोल करवाएं
समय समय पर घर में पेस्ट कण्ट्रोल करवाएं। ऐसा करवाने से घर में दीमक के साथ अन्य कीड़ों से बचाने में भी मदद मिलती है।

नमक
दीमक को खत्म करने के लिए नमक का इस्तेमाल करना भी एक बेहतरीन विकल्प है। जहां पर दीमक लगी हुई है वहां पर नमक डाल दें। ऐसा करने से दीमक गलकर धीरे धीरे खत्म हो जाती है।

कैरोसीन छिड़के
लकड़ी को दीमक से बचाने के लिए मिट्टी का तेल का इस्तेमाल करें।
मिट्टी के तेल की महक बहुत ही तेज होती है। ऐसे में लकड़ी पर मिट्टी के तेल का स्प्रे करने से भी दीमक से बचाव करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications











