Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
चांदी की चीजें चमकानी हो या कपड़ों से हटाने हों जिद्दी दाग, चॉक बनाएगा काम आसान
स्कूल में ऐसे कई मौके आए होंगे जब क्लास से टीचर के बाहर जाते ही आप झट से चॉक उठाकर ब्लैकबोर्ड पर अपनी कलाकारी दिखाने लग जाते होंगे। अब कई स्कूलों में तो ब्लैक की जगह व्हाइट बोर्ड आ चुके हैं और चॉक की जगह मार्कर ने ले ली है। वैसे चॉक का इस्तेमाल ब्लैकबोर्ड पर लिखने के बजाय कई दूसरे कामों में भी किया जा सकता है। हम में से कई ऐसे लोग हैं जो चॉक के दूसरे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते हैं। इस लेख के जरिये जानते हैं कि मामूली सी दिखने वाली चॉक आपके कैसे काम आ सकती है।

चमकाए चांदी के बर्तन
आमतौर पर हर घर में चांदी के बर्तन होते हैं। आपने देखा होगा कि वक्त के साथ इन बर्तनों की चमक कम होने लगती है। अगर आप इन बर्तनों की शाइन बरकरार रखना चाहती हैं तो चांदी के बर्तनों के साथ चॉक पीस कर रख दें। दरअसल चॉक हवा में मौजूद नमी को सोख लेता है और इससे चांदी के बर्तन जल्दी काले नहीं पड़ते हैं।

जिद्दी दाग हटाने में मददगार
चॉक की मदद से आप इंक ही नहीं बल्कि ग्रीज़ के दाग भी हटा सकते हैं। आप बस दाग वाली जगह पर चॉक रगड़ें और आधे से एक घंटे के लिए उसे रखने के बाद धो लें। चॉक आपके काम को आसान बनाता है। पसीने के दाग हटाने में भी चॉक को काम में लाया जा सकता है।

टूल बॉक्स के औजार रखे सुरक्षित
हर घर में एक टूल बॉक्स जरूर होता है। मगर इसका रोज इस्तेमाल नहीं होता है और इस कारण इसमें रखे औजारों में भी जंग लगने लगती है। यदि आप अपने टूल बॉक्स में चॉक रख देंगी तो इनमें जंग नहीं लगेगा। साथ ही औजारों की उम्र भी लंबी होगी।

दूर करता है कपड़ों की बदबू
कई घरों में रोज ही कपड़े धुलते हैं लेकिन कई परिवार ऐसे भी हैं जहां पति पत्नी दोनों के वर्किंग होने की वजह से रोजाना कपड़ों की धुलाई संभव नहीं हो पाती है। ऐसे में लॉन्ड्री बैग में कपड़ों का ढ़ेर बढ़ने लगता है। कई बार आपने महसूस किया होगा कि जहां बिना धुले कपड़े रखे होते हैं, वहां से एक गंध आने लगती है। आप अगली बार से लॉन्ड्री बैग में कपड़ों के साथ कुछ चॉक स्टिक्स रख दें। ये परेशानी दूर हो जाएगी।

चींटीयों से छुटकारा
चींटी और कॉकरोच भगाने के लिए लक्ष्मण रेखा का इस्तेमाल तो आपने किया होगा लेकिन एक बार चींटियों से बचने के लिए साधारण से चॉक का प्रयोग करके देखें।

दीवारों को रखे साफ
कई बार घर की दीवारों पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं। आप उन जगहों पर चॉक रगड़ सकते हैं। दीवारों के छोटे दरार भरने के लिए भी आप चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











