Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बिना आयरन, इन ट्रिक्स से निकालें कपड़ों की सिलवटें
ऑफिस हो या फिर केजुअल मीटिंग, आपके कपड़ें आपकी पर्सनेलिटी और ग्रूमिंग के बारे में बहुत कुछ बयां कर देते हैं। कई बार होता है कि लेट होने , इलेक्ट्रिसिटी नहीं होने और आयरन खराब होने जैसे स्थिति में आप अपने कपड़ों की आयरन नहीं कर पाते है। ऐसे में आप उस दिन अपनी मनचाही ड्रेस नहीं पहन पाती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आपको लिए हम कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं इसमें न ही आयरन की जरूरत होगी और न ही पैसा खर्च होगा। अगर कभी प्रेस खराब हो जाए तो भी आप इस ट्रिक का प्रयोग कर सकते हैं।

ब्लो ड्रायर
अगर आपके पास प्रेस नहीं है और कपड़ों की सिलवटें निकालना चाहते हैं तो ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले कपड़ों को एक जगह पर बिछा दें। फिर इन कपड़ों पर थोड़ी दूरी से ब्लो ड्रायर करें। ऐसा करने से कपड़ों की सिलवटें निकल जाएंगी।

सिरका
सिरके से भी आप कपड़ों की सिलवटें निकाल सकते हैं। पानी में सिरका डालकर अच्छे से मिला लें। फिर पानी में कपड़ा गीला करें और सुखने के लिए रख दें।

तौलिया
तौलिए से भी कपड़ों की सिकुड़न को आसानी से निकाला जा सकता है। सबसे पहले कपड़े को साफ टेबल पर बिछा दें। फिर उसपर गीला तौलिया रखकर धीरे-धीरे दवाएं। ऐसा करने से कपड़े की सिलवटें दूर हो जाएंगी।

मैट्रेस के नीचे रख दे
अगर आपको सुबह ऑफिस जाना है और आपके कपड़े आयरन नहीं है तो एक काम करें। रात को बेड पर रखें भारी मैट्रेस के नीचे अच्छे से कपड़ों को फैलाकर रख दें। ध्यान रखें कि कहीं से भी आपके कपड़ों के कोने मुड़े ना हों। इसके बाद सुबह देखें आपको सिलवटे गायब मिलेंगी।

वॉशिंग मशीन ड्रायर
ड्रायर से भी आप कपड़ों की सिकुड़न को गायब कर सकते हैं। बस अपने ड्रायर में 2-3 आइस क्यूब डालने होंगे और कुछ मिनट के लिए गर्म होने दें। मगर ध्यान रहें कि इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के बाद कपड़ों को इक्ट्ठा करके नहीं बल्कि उनको हैंगर में टांग दें।

कैटल से
बिना इस्तरी के आयरन करने का सबसे अच्छा उपाय कि चाय के कैटल में गर्म पानी कर लें। अब इसे कपड़ों के कोने से प्रेस करें देखिए इससे आपके सिलवटे हट जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications











