Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अपनी टॉयलेट को साफ रखने के कुछ ज़रूरी टिप्स
एक टॉयलेट ना केवल आपकी जीवनशैली को दर्शाता है बल्कि यह आपके परिवार के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। यदि आपके टॉयलेट से बदबू आ रही है और इधर-उधर गंदगी पड़ी है तो भी अंदाजा लगा लेगा आप लापरवाह हैं, सफाई के प्रति जागरूक नहीं है।
इसके साथ ही इस गंदगी में पनपने वाले बैक्टीरिया परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को भी खराब कर सकते हैं।
जब एक टॉयलेट इतना महत्वपूर्ण है तो इसे साफ सुथरा रखना बेहद ज़रूरी है। पर साफ कैसे रखा जाये? अब आप कहेंगे कि ये तो सबको पता है! इसमें बस ब्रुश चाहिए और टॉयलेट क्लीनर चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है आपकी ब्रुश ही टॉयलेट को साफ करने के बजाय ज़्यादा गंदा कर सकती है?
और भी कई ऐसी चीजें हैं जो टॉयलेट की सफाई के बारे में जानना बेहद ज़रूरी हैं। हम बोल्ड स्काई के माध्यम से टॉयलेट को क्लीन रखने के कुछ अच्छे टिप्स आपसे शेयर कर रहे हैं।

काम लेने के बाद ब्रश को रखें कीटाणुनाशक में
जब आप एक बार ब्रश काम में लेते हैं तो पोट पर लगा मल ब्रश पर लग जाता है। आप पोट को देख लेते हैं कि साफ हो गया लेकिन ब्रश को नहीं देखते। यह ब्रश टॉयलेट में बदबू भी करेगी और जब आप दुबारा साफ करेंगे तो गंदगी भी फैलाएगी। इसलिए ब्रश को एक बार काम में लेने के बाद पूरी रात कीटाणुनाशक या ब्लीच में डुबोकर रखें। इससे अगली बार जब आप काम में लेंगे तो आपकी ब्रश एकदम साफ रहेगी।
किनारों पर वाइप के बजाय कीटाणुनाशक छिड़कें
किनारों पर सफाई थोड़ा मुश्किल है ऐसे में थोड़ा कीटाणुनाशक छिड़कें और इसे थोड़ी देर रहने दें। इसके बाद इसे वाइप कर चमकाएँ। चमक आने पर सूखा कपड़ा मार दें।

टॉयलेट रिम को भी रखें साफ
टॉयलेट रिम पर कीटाणुनाशक छिड़क दें क्यों कि इस पर भी गंदगी और बैक्टीरिया लगे रहते हैं। इसके अलावा ऐसी ब्रश लें जिससे यह ढंग से साफ हो सके। इसके लिए आप बेकार टूथ ब्रश काम में ले सकते हैं। सफाई करते समय हाथों में दस्तानें ज़रूर पहनें।
सफ़ेद सिरके का इस्तेमाल
फ्लश टैंक में सफ़ेद सिरका छिड़कने से यह ना केवल साफ और फ्रेश रहेगा बल्कि आपके सेनेटरी में जमे हार्ड-वाटर को भी यह निकाल देगा। इससे टॉयलेट जाम नहीं होगा। सिरका एक कीटाणुनाशक, स्टेन रिमुवर है साथ ही यह 100% नॉन-टोक्सिक है, इसलिए बिना संदेह के आप इसको काम में ले सकते हैं। अच्छी खुशबू के लिए आप सिरके में सीट्रोनला या नीलगिरी का तेल भी मिला सकते हैं। फ्लश टैंक में रोजाना सिरका डालने से वीकएंड पर जब आप इसे साफ करेंगे तो आपको ज़्यादा गंदगी नहीं मिलेगी।

सही तरह फ्लश करें
हर समझदार इंसान की निशानी है कि वह अपना काम करने के बाद टॉयलेट को सही तरह फ्लश करे। ना केवल सही और पूरा फ्लश करे बल्कि चारों तरफ फ्लश करे। फ्लश करते समय यह भी ध्यान रखें कि गंदगी वापस ना आए। आपको पता होगा कि फ्लश करते समय टॉयलेट गंदगी को पानी के प्रेशर से वापस फेंकता है। यही कारण है कि आप जब कई बार ब्रश को देखते हैं तो सोचते हैं कि ये गंदगी और छीटें आए कहाँ से? ये वो कण हैं जो फ्लश करते समय वापस आ गए थे। इसके ध्यान से और ढक्कन बंद करके फ्लश करें।



Click it and Unblock the Notifications











