Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मानसून में जूतों की कैसे करें सही देखभाल
इन दिनों पूरे भारत में मौनसून का सीजन आ चुका है। गर्मियों के बाद तेज मूसलाधार बारिश का हर कोई मजा ले रहा है लेकिन जब ऑफिस से घर के लिये निकलो और सिर पर तेज बारिश शुरु हो जाए तो मूड कुछ खराब सा हो जाता है।
बारिश में भीगने से कपड़े तो खराब हेाते ही हैं साथ में अगर आपने नए जूते या चप्पल पहने हैं, तो वह भी खराब हो जाते हैं। नए-नए जूते अगर बारिश में खराब हो जाएं तो पैसे खराब हो जाते हैं। इसलिये आज हम आपको बारिश में जूतों के भीग जाने पर उसकी केयर करने के टिप्स बताएंगे।

मौनसून में जूतों का कैसे करें सही देखभाल
1. स्पोर्ट शू- जब आप बाहर बारिश से भीगती हुई घर पर आएं तो अपने स्पोर्ट शू को की लेस खोलें, जूते को पलट दें और उसे पूरी तरह से सूखने के लिये रखें। अगर आप इसे तुरंत सूखने के लिये रख देंगी तब वह खराब होने से बच जाएगी।
2. शूज कैबिनेट- जब तक आपके जूते पूरी तरह से सूख ना जाएं तब तक उन्हें बंद अलमारी में ना रखें। नहीं तो वह खराब हो जाएगा और उस पर फंगस लग जाएगी।
3. सूरज की धूप- जूतो को बचाने वाला जो एक अच्छा काम आप कर सकते हैं, वह यह कि आप उसे सूरज की कड़क धूप में सुखा सकते हैं। इससे अंदर पनप रहे बैक्टीरिया भी खतम हो जाएंगे।
4. लेदर को कहें ना- मौनसून के समय लेदर के जूते और चप्पल ना पहने। पर अगर लेदर के जूतों को पहनना बहुत जरुरी है तो उस पर वैक्स पॉलिश लगाएं। वैक्स लगाने से आपके जूतों को एक पतली सुरक्षा परत मिल जाएगी।
5. प्लास्टिक सैंडल पहने- इस मूसलाधार बारिश में अच्छा रहेगा कि आप प्लास्टिक के जूते और सैंडल्स पहने। इससे आपके पैर बचे रहेगें और चप्पलो में भी पानी नहीं भरेगा। अगर उनमें थोड़ी बहुत मिट्टी लग भी गई है तो उसे ब्रश से बाद में साफ कर लें।
6. रबड़ फुटवियर- अगर आप बारिश में रबड़ की फुटवियर पहन रही हैं, तो उसे तुरंत ही पंखे के अदंर सूखने के लिये रख दें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो रबड़ से बदबू आना शुरु हो जाएगी और वह परत दर परत छूटने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications











