Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
फ्रिज से बदबू आए तो आजमाएं यह उपाय

बासी खाना हटाएं- फ्रिज में गंदी बदबू का मतलब होता है कि उसमें ऐसा जरुर कोई खाने का समान रखा होगा जो बासी हो चुका होगा। इसलिये जो खाने का समान ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकता उसे कम मात्रा में खीरदें, उदाहरण के तौर पर केला।
ढंक कर रखें- जब भी आप कोई तेज महक वाली खाने की चीज को स्टोर कर रहीं हों, तो उसे ढंकना ना भूलें। इससे उस खाने की महक पूरे फ्रिज में फैलने से बच जाएगी और आपकी फ्रिज में महक भी नहीं आएगी।
सही खानों में समान रखें- चीजों को एक साथ मिला कर रखने से महक आपस में मिक्स हो जाती है और फिर उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है। आपको खाने का हर समान उसकी उचित जगह पर रखना चाहिये। सब्जियों को नीचे उसके बास्केट में रखें, अंडों को ऊपर के खानों में, दूध, बटर और मीट को फ्रिजर में और पके हुए भोजन को बीच के खानों में सही तरीके से रखें।
बेकिंग सोडा- यह मैजिक पाउडर किचन के लिये बहुत ही उपयोगी है। यह कोई भी चीज और समान को चुटकियों में साफ कर सकता है। इससे फ्रिज भी साफ हो जाती है। एक कप में बेकिंग सोडा भर कर अपने फ्रिज में रखें और आप पाएंगी कि फ्रिज की सारी बदबू उड़न-छू हो चुकी होगी।
रेगुलर सफाई- फ्रिज को रोजाना साफ नहीं किया जा सकता है, इसलिये इसको महीने में एक बार जरुर साफ करें। अगर आपकी फ्रिज पुरानी हो चुकी है और खुद से डीफ्रॉस्ट नहीं हो सकती है तो उसे मैन्युअली डीफ्रॉस्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications











