Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इन तरीकों से आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं पुराने कार्पेट
घर को सजाने और संवारने के लिए हम सभी ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक वाले कार्पेट या कालीन का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं। कालीन की मदद से रूम भरा हुआ और आर्टिस्टक लुक में नजर आता है। हर घर की शोभा बढ़ाने वाले यह कार्पेट्स आते भी बड़े महंगे हैं। ऐसे में जब यही कार्पेट पुराने हो जाते हैं तो समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए। इन्हें फेंक दें, किसी जरूरतमंद को दें या फिर इसका रीयूज करें? असल में देखा जाए तो इन कार्पेट को भी रीयूज करने के बेहतरीन ट्रिक्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी पुराने पड़ी कालीन को नया लुक दे सकते हैं।

बनाएं टी कोस्टर
पुराने कार्पेट से टी कोस्टर बनाना सबसे पुराना रीयूज करने का तरीका है। इसके लिए अगर आपका कार्पेट वजन में हल्का है और चौड़ाई में ज्यादा नहीं है तो आप जरूरत के हिसाब से कॉर्क और जूट का बेस लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इससे डाइनिंग टेबिल कॉस्टर भी तैयार कर सकते हैं, जिसके ऊपर आप गर्मा-गर्म खाना रखकर परोस सकते हैं।

बनाएं छोटे रग
जी हां, आप चाहें तो पुराने कालीन की साइज कम कर, अपनी इच्छा के अनुसार डिजाइन में काटकर छोटे छोटे रग बना सकते हैं। इन्हें आप बच्चों के कमरों में साइड रग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आप एक ही कार्पेट से अपने घर के लिए रग का सेट तैयार कर सकते हैं।

पौधों के नीचे
ठीक टी कोस्टर्स की तरह, कारपेट्स को छोटे छोटे साइज में काटकर गमले के नीचे भी लगाया जा सकता है। असल में जब हम पौधों को पानी देते हैं तो बहुत बार पानी बह जाता है और मिट्टी भी निकल जाती है, जिससे कमरे में गंदगी फैल जाती है। ऐसे में मिट्टी और पानी दोनों को ही सोखने के लिए कार्पेट का इस्तेमाल करना बेहतरीन विकल्प है। बाद में इन्हीं कारपेट्स को रेग्युलर टाइम गैप के साथ आसानी से धो भी सकते हैं।

बनाएं पायदान
जरा सोचिए कि कैसा हो कि आपके घर के सभी पायदान एक ही कलर थीम के हों? यह कलर कॉर्डीनेट का आइडिया बेहतरीन और इंट्रस्टिंग है। आप चाहें तो पुराने कालीन से अलग अलग तरह की डिजाइन में पायदान बनाकर एक ही रंग की पाइपिन या बॉर्डर बना सकते हैं।

अपने पेट को दें गर्माहट
अगर आपके घर पर कोई पेट है तो, पुराना कालीन उसके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है। बस इसके लिए आपको पेट हाउस की शेप और साइज के अनुसार कालीन को काटना होगा। फिर आप उसे डिजाइन कर लें और उसके अदंर दरी बिछा दें या फिर उसे कंबल के तौर भी ओढ़ा सकते हैं। इससे आपके पेट को सर्दियों में गर्माहट भी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications











