Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिवाली के पटाखों से अपनी गाड़ी को रखना है सेफ, तो भूलकर भी न करें ये काम


इस तरह रखें अपनी गाड़ी का ध्यान
दिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों से आपकी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन इन पटाखों से निकलने वाली चिंगारी से आपकी गाड़ी को कोई नुकसान ना पहुंचे। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी कार में एक फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें। इससे किसी भी तरह के एमरजेंसी में आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। और दिवाली के दिन अपनी गााड़ी के साथ कोई बड़ा हादसा होने से बचा पाएंगे। अगर आपके पास टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो दिवाली के दिन उसकी बैटरी निकाल कर रख दें। हो सकें तो अपनी व्हीलर को अच्छे से ढक कर रखें। इससे आपकी गाड़ी सुरक्षित रहेगी।

ये काम करने से बचें
आप अपनी गाड़ी को सड़क या किसी ओपन एरिया में खड़ा करने से बचें। हो सकें तो ऐसी पार्किंग एरिया में अपनी गाड़ी खड़ी करें जहां लोग पटाखे न फोड़े। इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने गाड़ी के आस-पास दीए या मोमब्बती न रखें। अपनी कार के शीशे खुली न रखें। खास कर गाड़ी के बोनट का यूज पटाखे जलाने के लिए न करें। कई लोग दिवाली पर नई गाड़ी खरीदते हैं, ऐसे में वो अपनी गाड़ी के पास दीए जरूर जलाते हैं। क्योकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। लेकिन आप ऐसी गलती करने से बचें। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी को किसी भी तरह का कोई भी नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी आपकी ही होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं करवाया है तो दिवाली से पहले जरूर करवा लें। और अगर अपडेट ना हो तो अपडेट भी करवा लें। ऐसा करने से अगर गाड़ी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचेगा तो इंश्योरंस की मदद से आपको गाड़ी का खर्च वापस मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











