Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खाने में पड़ गया ज्यादा मिर्च-नमक, इन टिप्स से जायके को खराब होने से बचाएं
खाना बनाते हुए जल्दबाजी में कभी-कभी हाथों से नमक-मिर्च या कोई मसाला ज्यादा गिर जाता है। कोई भी ज्यादा मसाला आपके खाने का स्वाद तुंरत बिगाड़ देता है। ज्यादा मिर्ची पड़ने से खाना तीखा हो जाता है और ज्यादा नमक गिरने से खाना खारा हो जाता है। इससे पूरी मेहनत और खाने का स्वाद का मजा किरकिरा हो जाता है।
पर कुछ टिप्स को ध्यान में रखकर आप अपनी मेहनत को जाया होने से बचा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे कि अगर कभी खाने में तीखा ज्यादा हो जाए तो इसे कैसे ठीक करें।

नमक पड़ जाए ज्यादा
अक्सर खाने में नमक का सही अनुपात नहीं मालूम चलने के वजह से दाल-सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाता है। ऐसे में आलू छीलकर डाल दें और सर्व करने से पहले निकाल लें। आलू दाल, सब्जी या सूप में ज्यादा पड़े नमक को सोख लेगा और इससे पकवान के स्वाद में भी कोई कमी नहीं आएगी।

नमक-मिर्च हो जाए ज्यादा
ग्रेवी वाली सब्जी या दाल में नमक-मिर्च ज्यादा होने पर उसमें आटे की लोई बनाकर डालें। इससे डिश का खारापन और तीखापन लोई में आ जाएगा। कुछ समय बाद इसे निकाल कर डिश को सर्व करें।

नमक कम हो जाए तो
सब्जी में नमक कम होने पर आप उसमें 1-2 चम्मच दही भी डाल सकती हैं। इससे खाने का स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा और नमक भी कम हो जाएगा।

तीखापन कम करने के लिए
सब्जी का तीखापन करने के लिए आप उसमें उबला हुआ आलू अच्छी तरह मसल कर डाल दें। ऐसा करने से सब्जी में मिर्च का तीखापन गायब हो जाएगा।

ज्यादा गिर जाएं मसाला
खाने में मिर्च-मसाले ज्यादा हो जाने पर मुख्य सामग्री की मात्रा बढ़ा दें। मसलन अगर आपने चिकन या मिक्स वैज आदि कुछ बनाया है तो इसमें और ज्यादा चिकन या सब्जियां, जो भी आप बना रहे हैं, डाल दें। साथ कुछ बिना नमक मसाले वाली प्यूरी या सब्जियां भी मिला दें। इस तरह खाने में मौजूद तीखा कम हो जाएगा और डिश काफी हद तक ठीक स्वाद वाली हो जाएगी।

ग्रेवी या सूप वाली सब्जी में
अगर सब्जी में ज्यादा ग्रेवी है या सूप है तो उसमे फ़्रेश क्रीम, दही, या मलाई मिला कर तीखापन को कम करें। इससे स्वाद भी बढ़ जायेगा और तीखापन भी कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











