Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आसमान छू रहे हैं नींबू के भाव, खरीदते वक्त रखें सावधानी वरना हो जाएंगे खराब
बिना नींबू पानी के गर्मियां काटना मुश्किल भरा काम है। नींबू पानी न सिर्फ हमें तरोताजा रखती है बल्कि ये लू और डिहाइड्रेशन से बचाने का सबसे बड़ा हथियार है। इन दिनों मार्केट में नींबू के भाव आसमान छू रहे हैं, बावजूद इसके सेहतमंद रहने के लिए इस महंगाई में भी नींबू खरीद रहे हैं। लेकिन अगर ऐसे में नींबू खराब या कम रस वाला निकल जाए तो सारे पैसे भी वेस्ट हो सकते हैं और मन भी खराब हो सकता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं नींबू खरीदने की कुछ स्पेशल टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में, जानिए यहां।

रंग से लगाएं अंदाज
नींबू खरीदते कुछ लोग हरे रंग के नींबू खरीदते ताकि नींबू जल्दी खराब न हो जाएं। लेकिन हरे रंग के नींबू कच्चे होते हैं, जिनमें रस काफी कम और स्किन भी मोटी होती है। जब भी नींबू लें पीले रंग के नींबू ही खरीदें। पीले नींबू में रस ढेर सारा होता है। साथ ही हल्के पीले और हल्के हरे नींबू खरीदने से भी बचना चाहिए।
नींबू को दबाकर देखें
नींबू लेते समय उसे दबाकर देखें बता दें कि सख्त नींबू की तुलना मुलायम नींबू में रस ज्यादा होता है। वहीं जो नींबू दबाने में सख्त होते हैं, उनकी चमड़ी मोटी होती है और उनमें रस काफी कम निकलता है। इसलिए साइज पर नहीं नींबू की क्वालिटी को जांचे।
खराब नींबू का लगाएं पता
नींबू चुनते समय दाग और सूखे छिलके वाले नींबू भूलकर भी न खरीदें। दाग वाले नींबू जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं सूखे नींबू में रस ना के बराबर होता है।

ऐसे नींबू बिल्कुल न खरीदें
अगर आपको नींबू कहीं से भी आपको गला हुआ नजर आ रहा है तो आपको उसे न चुनें क्योंकि इस तरह के नींबू बहुत जल्दी सड़ जाते हैं।
ऐसे करें नींबू को स्टोर
लंबे समय के लिए नींबू का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें फ्रिज के अंदर रखें।
कभी भी आधे कटे हुए नींबू को बहुत दिनों तक न रखें, ऐसा करने पर उसका रस सूख जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











