Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फीमेल डॉग को भी आते है पीरियड्स, इस तरह करें हाइजिन मैंटेन
आजकल घरों में पेट्स पालने का ट्रेंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। जिसमें खासकर डॉग पालने के अनेक फायदे होते हैं, क्यूंकि ये ना सिर्फ आपका अकेलापन दूर करते है। बल्कि इनकी वजह से आपका घर सिक्योर रहता है। लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते है, जो ये जानते है कि फीमेल डॉग्स को भी पीरियड्स आते हैं।
तो अगर आपके पास फीमेल डॉग है या आप अपने घर में फीमेल डॉग पालने की सोच रहे हैं तो आपको उनके पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी होनी चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि फीमेल डॉग हीट पर हो तो उनका ध्यान कैसे रखें ।

फीमेल डॉग्स के पीरियड्स साइकिल कब आते है
फीमेल डॉग पीरियड्स को हीट पर होना भी कहा जाता है। हर फीमेल डॉग का हीट उनके ब्रीड के अनुसार अलग-अलग होता है। सामान्यत: फीमेल डॉग्स के पीरियड्स साइकिल की शुरुआत 6 से 10 महीने की उम्र में हो जाती हैं। और हर 6 महीने में फीमेल डॉग्स को पीरियड आते हैं। जो 10 से 20 दिन तक रहते है।
फीमेल डॉग के हीट पर होने के संकेत
जिस तरह पीरियड्स के दौरान महिलाओं में शारीरिक बदलाव देखने को मिलते है, उसी तरह फीमेल डॉग्स में भी ये बदलाव महसूस किया जाता है। ये वो संकेत है जिनकी मदद से आप ये पता कर सकते हैं कि डॉग हीट पर आने वाली है।
- सबसे पहला संकेत देखें तो पीरियड शुरू होने से पहले फीमेल डॉग के वल्वे में सूजन आ जाती है।
- पीरियड से पहले फीमेल डॉग्स बार-बार अपने वल्वे को जीभ से साफ करती रहती हैं। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डॉग को जल्द ही पीरियड आने वाले है।
- पीरियड के दौरान और शुरू होने से पहले डॉग्स सामान्य दिनों के मुकाबले कम खाना खाते हैं। तो अगर अगर आपकी फीमेल डॉग ने खाना कम कर दिया है साथ ही वह पूरे दिन लेटी रहती हैं, तो समझ जाइए कि वह जल्द ही हीट पर होंगी।
- महिलाओं की तरह डॉग्स भी पीरियड के दौरान सुस्त हो जाती हैं।
-बार-बार यूरिन करना भी इस बात का संकेत है कि फीमेल डॉग को हीट होने वाले हैं।
- केवल फिजिकल ही नहीं पीरियड के दौरान फीमेल डॉग बिहेवियर में भी बदलाव आता है। हीट शुरू होने से पहले अक्सर सहलाने पर डॉग पिछले हिस्से को ऊपर की ओर करने लगती है।
- हीट साइकिल के पहले फेज में अक्सर फीमेल डॉग अग्रेसिव हो जाती हैं। और पीरियड्स होने से पहले वे मेल डॉग को ढूंढना शुरू कर देती हैं।
हीट के दौरान फीमेल डॉग्स की ऐसे करें देखभाल
हाइजीन का रखें ख्याल
जब फीमेल डॉग्स पीरियड में होती है तो ब्लड लीकेज होता है जिसकी वजह से घर गंदा और बदबूदार हो जाता है। ऐसे में फीमेल डॉग को घर के किसी एक जगह पर रखें। ताकि पूरे घर में गंदगी ना फैलें। साथ ही उसे हफ्ते में एक बार जरूर नहलाएं। लेकिन चूंकि हीट में फीमेल डॉग चिड़चिड़े हो जाते है, ऐसे में ये ध्यान रहें कि उन्हें नहलाते वक्त उनकी मनपसंदीदा चीज दें, ताकि उनका ध्यान भटक जाए। नहलाते समय डॉग के जेनिटल्स को अच्छे से साफ करें। इसके लिए अल्कोहल-फ्री पेट वाइप्स का इस्तेमाल करें। और नहलाने के बाद पेट के फर को सुखाना न भूलें।
डायपर और पैंट्स करें इस्तेमाल
फीमेल डॉग के पीरियड से होने के दौरान डॉग को पीरियड डायपर और पैंट्स पहना सकते हैं। इससे घर गंदा नहीं होगा साथ ही डॉग्स से बदबू नहीं आएगी। लेकिन ध्यान रहें हर 2-3 घंटे में डाइपर बदल दें। और साइज और वजन के अनुसार डाइपर खरीदें। वहीं, डाइपर बदलते वक्त पेट वाइप्स से सफाई भी करें। ऐसा करने से इरिटेशन और इंफेक्शन नहीं होता।
आउटसाइड डॉग से रखें दूर
जब फीमेल डॉग हीट पर होती है तो उस समय उन्हें खासकर मेल डॉग्स से बचाकर रखें, क्यूंकि उस समय मेल डॉग उनकी तरफ काफी अट्रैक्ट होते हैं। ऐसे में मेल डॉग को उनसे दूर रखें। वैसे, बेहतर होगा कि आप उन्हें घर पर ही रखें जब तक वह पीरियड्स से है। इससे आपकी परेशानी नहीं बढ़ेगी।
खानपान का रखें ध्यान
पीरियड के दौरान फीमेल डॉग्स के खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय उनको हेल्दी डाइट देना चाहिए। इस समय खासकर अपनी डॉग को गर्म तासीर वाला खाना ना दें, क्योंकि गर्म तासीर वाले खाना खाने से डॉग को हैवी ब्लड लीकेज हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











