Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर में छिपकलियों ने मचाया रखा है आतंक, इन उपायों से बाहर का रास्ता दिखाएं
Chipkali Bhagane Ka Tarika: घरों की दिवार में छिपकली देखकर हम में से कई लोगों को घिन आ जाती है। वैसे तो घर में छिपकली होने से कीट-पतंगों की टेंशन नहीं रहती है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों पर छिपकली का ख़तरा बना रहता है,
दरअसल छिपकली के मल और लार में सल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। अगर ये खाने में गिर जाए, तो इसके जहर की वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि छिपकली को घर से दूर रखा जाए। अगर आप भी घर की दीवारों पर छिपी छिपकली को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

ठंडा पानी-
छिपकली को गर्मी बहुत पसंद होती है। इसलिए ये ज्यादातर गर्म जगहों में पाई जाती हैं। अगर आपको छिपकली से डर लगता है और चाहते हैं कि आपको कभी ना दिखे, तो इसके शरीर पर ठंडे पानी के छींटे मारें।
प्याज का रस
प्याज का रस निकालकर एक बोतल में भर लें। जब भी आपको दीवार, कोनों में छिपकली दिखे, तो तुरंत स्प्रे बोतल से उन पर स्प्रे कर दें।
नेप्थलीन बॉल्स
नेप्थलीन बॉल्स भी छिपकली भगाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इन्हें भी आप जगह-जगह रख सकते हैं।

मिर्च
लाल मिर्च और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पानी में मिलाकर घरों के कौनों, खिड़कियों, दरवाजों आदि के किनारे स्प्रे दें। इससे छिपकली भाग जाती है। इसका बात का ध्यान रखें कि यह आपके शरीर या फिर आंखों पर ना गिरे।
कॉफी पाउडर
छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए कॉफी की बॉल्स बनाकर रखना अच्छा तरीका है। आप इन बॉल्स को घर के हर कोने में रख सकते हैं।
मोर का पंख
मोर का पंख घर में रखने से भी छिपकली भाग जाती है। आप दीवारों पर इसे लगाकर छिपकली भगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











