Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक गुलाब के पौधे में चाहिए रंग बिरंगे फूल, इस हाइब्रिड पौधे को बनाने की यहां जानें तकनीक
किसी बगीचे में, दोस्त के घर या नर्सरी में रंगबिरंगा गुलाब देखकर उसे अपने घर ले जाने का मन करने लगता है। जिसके कारण आप इसे खरीद कर अपने घर ले जाने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन हाइब्रिड के नाम पर इन पौधों को नर्सरी या फ्लावर शॉप पर बहुत महंगा बेचा जाता है। जिस कारण इसे खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप इस हाइब्रिड कलरफुल गुलाब के पौधे को अपने घर में भी उगा सकते हैं।

आपके सिंपल गुलाब के पौधे में ग्राफ्टिंग की मदद से दो या उससे अधिक रंगों का गुलाब उगाया जा सकता है। जिसके बाद आपको नर्सरी या किसी फ्लावर सॉप से इस महंगे हाइब्रिड गुलाब के पौधे को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप अपने घर के बगीचे, या बालकनी को खुद इन खूबसूरत रंगबिरेंगे गुलाबों से सजा सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं ग्राफ्टिंग के कुछ तरीके जिसकी मदद से आप घर पर ही एक ही पौधे में कई कलर के गुलाब उगा सकते हैं।
एक पौधे में आप तीन से चार रंग का गुलाब का फूल उगा सकते हैं। लेकिन अगर आप ये पहली बार कर रहे हैं तो कोशिश करें कि सिर्फ दो रंग के गुलाबों को ही ग्राफ्टिंग करें। ताकि आप आसानी से सीख सकें और अगली बार ज्यादा रंगो को ट्राई कर सके।
हाइब्रिड पौधा बनाने के लिए सामग्री
1. सबसे पहले आपको एक गुलाब का पौधा लेना है जिसकी टहनी मोटी हो।
2. दूसरे रंग के गुलाब के पौधे का आपको ऐसा हिस्सा लेना है जिससे आप एक नया पौधा तैयार कर सके।
3. इसके अलावा इन दोनों को आपस में बांधने के लिए सॉफ्ट पॉलीथीन या रस्सी की जरूरत पड़ेगी।
कैसे करें ग्राफ्टिंग?
- ग्राफ्टिंग के लिए आप फ्रेस और अच्छा पौधा ही चुनें। अगर पौधे में कोई समस्या है तो यह प्रोसेस अच्छे से काम नहीं करेगा।
- दूसरे पौधे की आपको ऐसी टहनी लेनी है जो हेल्दी हो और उसकी टहनी से नई टहनी निकल रही हो।
- अब आपको टहनी से बड्स वाले हिस्से को छीलना है। लेकिन इतना कि उसके अंदर का मॉइश्चर और बीज चीज टूटे ना। इसके अंदर एक लकड़ी जैसी चीज होगी जो टूटे ना। और इसे आधे इंच की ही रखे, क्योंकि मेन पौधे पर कट छोटा ही लगाया जाएगा।
- अब आपको मेन पौधे की स्टेम में एक चीरा लगाकर उसकी छाल को थोड़ा सा फैला देना है। ताकि हमारी ग्राफ्टिंग बड आसानी से उसके अंदर जा सके। अब बड को उसी जगह पर लगा दें। जहां टहनी उगेगी वो हिस्सा बाहर की ओर रखें और अंदर बीज रहे।
- अब आपको इस जॉइंट वाले हिस्से को किसी पन्नी या रस्सी से हल्के से बांध देना है। ध्यान रहे कि जहां से टहनी फूटने वाली हो यानि नई टहनी निकलने वाली हो उस हिस्से को कवर न करें।
- इस पौधे को आप भरपूर मात्रा में पानी और खाद दें। लेकिन ध्यान रहें इतना पानी भी ना डाल दें जिससे पौधे की जड़ सड़ने लगें।
- बस अब अपने पौधे को बढ़ते हुए और इस पर रंगबिरंगे गुलाब खिलते हुए देखें।



Click it and Unblock the Notifications











