Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नई झाड़ू को इस्तेमाल से पहले ऐसे करें क्लीन, भूसी से नहीं होना पड़ेगा परेशान
हम सभी अपने घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखते हैं। यूं तो घर में क्लीनिंग के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झाड़ू एक ऐसी चीज है, जो आपको हर घर में आसानी से मिल जाएगी। फ्लोर की गंदगी को साफ करने से लेकर कुछ चीजों की झाड़-पोंछ करने के लिए भी अक्सर हम झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल के बाद एक वक्त ऐसा आता है, जब हम अपनी पुरानी झाड़ू को बाहर कर देते हैं और अपने घर में नई झाड़ू लेकर आते हैं।
नई झाड़ू बेहतर क्लीनिंग में मददगार है। हालांकि, इनके साथ एक समस्या यह होती है कि जब नई झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें से बहुत अधिक भूसी निकलती है, जिसकी वजह से घर और भी ज्यादा गंदा महसूस होने लगता है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से पहले आपको उसे एक बार क्लीन कर लेना चाहिए, ताकि बाद में उससे सफाई करते समय आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नई झाड़ू को इस्तेमाल से पहले क्लीन कर सकते हैं-
नई झाड़ू को कैसे साफ करें - पहला तरीका
नई झाड़ू को साफ करने के लिए सबसे पहले आप उसे अपने घर से बाहर ले जाएं, ताकि आपके घर में भूसी ना फैल जाए। अब झाड़ू के ऊपरी हिस्से को रस्सी से बांधें। अब इसे छत, दीवार या ज़मीन पर बार-बार धीरे-धीरे मारें। इससे झाड़ू से सारी भूसी निकल जाएगी और आपके लिए इससे सफाई करना आसान हो जाएगा। आप झाड़ू को रस्सी से अवश्य बांधें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसे जमीन पर मारते समय इसकी स्टिक बाहर निकल सकती हैं।
नई झाड़ू को कैसे साफ करें - दूसरा तरीका
नई झाड़ू को साफ करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। अगर आप चाहें तो एक चौड़े दांतों वाली कंघी की मदद से भी नई झाड़ू को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप झाड़ू को ऊपर से नीचे की ओर कंघी करें। आप देखेंगे कि झाड़ू से भूसी आसानी से निकल गई है। अब आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई झाड़ू को कैसे साफ करें - तीसरा तरीका
अगर आप नई झाड़ू का इस्तेमाल तुरंत नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में पानी की मदद से भी नई झाड़ू को साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप एक बाल्टी में पानी भरें और नई झाड़ू को इसमें भिगोएं। आपको तीन-चार बार पानी बदलकर झाड़ू को साफ करना होगा। आप देखेंगे कि जैसे-जैसे आप पानी बदलते जाते हैं, उसमें भूसी आपको कम नजर आने लगती है। दरअसल, पानी झाड़ू से भूसी निकाल देता है। एक बार जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो आप आप झाड़ू को सीधी धूप में सुखाएं। यह नई झाड़ू को साफ करने का एक आसान तरीका है, लेकिन इसमें आपको झाड़ू को कम से कम एक दिन के लिए धूप में सुखाने की जरूरत पड़ती है।
इन टिप्स का रखें ध्यान
नई झाड़ू को बेहतर तरीके से क्लीन करने और उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपना सकते हैं। मसलन-
• अगर आप पानी की मदद से झाड़ू को साफ कर रहे हैं तो उसे लंबे समय तक पानी में भिगोने से बचें। ऐसा करने से उसके ब्रिसल्स कमज़ोर हो सकते हैं या ख़राब हो सकते हैं।
• जब भी आप झाड़ू को स्टोर करें तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि उसके ब्रिसल्स जमीन पर ना हो। इससे उसकी शेप मेंटेन रहती है और उसकी शेल्फ लाइफ भी बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications











