Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
AC Cleaning Tip : कितने दिनों में AC के फिल्टर को करना चाहिए साफ, वरना भरना पड़ सकता है मोटा बिल
How Often Should You Clean Your AC Filters : गर्मी ने पूरे देशभर में लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। कई घरों में एसी भी शुरु हो चुके हैं। गर्मियों में एसी शुरु करने से पहले हम सब एक बार सर्विसिंग जरुर लगाते हैं। लेकिन आपने कभी-कभी नोटिस तो किया ही होगा कि एसी तो चालू होती है लेकिन ठंडक नहीं देती है।
अगर आपके एसी के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो इसका मतलब है कि एसी के एयर फिल्टर पर गंदगी जम गई है। सिर्फ एसी की सर्विसिंग के साथ ही एसी फिल्टर का रखरखाव भी बहुत जरुरी है। इसलिए बीच-बीच में एसी के फिल्टर को साफ करना बेहद जरुरी होता है। वरना कूलिंग कम होगी और बिजली का मोटा बिल आएगा।

आइए जानते हैं कि कितने दिनों में एसी के एयर फिल्टर को साफ करना जरुरी होता है।
कितने दिनों में करनी चाहिए सफाई
AC के एयर फिल्टर पर बहुत जल्दी धूल जम जाती है। अगर आप ऐसे पर्यावरण में रहते हैं, जहां धूल या प्रदूषण ज्यादा है तो ऐसे में एसी के एयर फिल्टर में गंदगी जम जाती है। जिसकी वजह से एसी का फिल्टर कूलिंग को इफेक्ट करता है। बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग के लिए हर दो हफ्ते में फिल्टर साफ करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि विंडो और स्प्लिट दोनों ही तरह के एसी में फिल्टर लगा होता है।
जाने कैसे साफ करें
वॉशेबल फिल्टर
अगर आपके एयर कंडीशनर में वॉशेबल फिल्टर यानी धोने लायक फिल्टर को आप घर पर ही मुलायम सूती कपड़े की मदद से धूल हटाकर और पानी की मदद से घर पर ही फिल्टर बहुत ही नाजुक होते हैं इसलिए इन्हें हल्के हाथों से धीरे-धीरे साफ करें।
नॉन वॉशेबल फिल्टर
अगर आपके एयर कंडीशनर में नॉन वॉशेबल फिल्टर है तो इन्हें सिर्फ कपड़े की मदद से साफ करें। धूल-मिट्टी हटाने के लिए सूखा और साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें। साफ करते हुए इसे जोर से न झटके वरना ये डैमेज हो सकता है। फिर आपको नया फिल्टर लाना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











