Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कड़ाके की ठंड में भी नहीं जमेगा नारियल का तेल! बस कर लें ये 4 काम
नारियल तेल स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन सर्दियों में इसके जमने से उपयोग में दिक्कत होती है। ठंड में यह ठोस हो जाता है, जिससे इसे बोतल से निकालना मुश्किल हो जाता है।
इस समस्या से बचने के लिए बोतल को गर्म पानी में डुबोएं या तेल को छोटे कंटेनर में रखें। आप इसे हल्का गर्म करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपायों से सर्दियों में भी नारियल तेल के फायदे आसानी से पाए जा सकते हैं।

नारियल तेल को जमने से कैसे बचाएं?
टिप 1: नारियल तेल को जमने से बचाने के लिए इसे गर्म पानी के बर्तन में 5-6 मिनट के लिए रखें। तेल पिघलकर आसानी से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। यदि आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो नहाने से पहले तेल की बोतल को बाल्टी में रख दें। इससे तेल पिघल जाएगा और आप इसे स्किन या बालों पर लगा सकेंगे।
टिप 2: धूप की मदद लें
नारियल तेल को जमने से बचाने के लिए इसे ठंडी जगह की बजाय धूप वाली जगह या किचन में गैस के पास रखें। इससे तेल को गर्माहट मिलती रहेगी और यह बोतल के अंदर लिक्विड बना रहेगा। यह आसान उपाय सर्दियों में नारियल तेल के उपयोग को सुविधाजनक बना सकता है।
टिप 3 : बोतल में बदल लें
अगर नारियल तेल पूरी तरह जम गया हो, तो किसी भी तेल को हल्का गर्म करें और इसे सावधानीपूर्वक नारियल तेल की बोतल में डाल दें। गर्म तेल की मदद से ठोस तेल जल्दी पिघल जाएगा और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह सरल तरीका सर्दियों में काफी उपयोगी है।
टिप 4 : ये तेल मिला लें
अगर नारियल तेल बार-बार इस्तेमाल करना पड़ता है, तो इसे किसी ऐसे तेल के साथ मिलाकर रखें जो ठोस न जमता हो। उदाहरण के लिए, अगर आप इसे बालों में लगाते हैं, तो नारियल तेल में सरसों का तेल या अरंडी ऑयल मिला लें। यह मिश्रण नारियल तेल को ठोस बनने से रोकेगा।
इन उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में नारियल तेल से जुड़ी समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं और इसका सही तरीके से उपयोग कर सकते हैं, चाहे स्किन के लिए हो या बालों के लिए।



Click it and Unblock the Notifications











