Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मियों में पौधों की जड़ों को इन लिक्विड खादों से पहुंचाएं ठंडक
गर्मी के मौसम में इंसानों और जानवरों के अलावा पेड़ पौधे भी परेशान रहते हैं। तेज धूप, गर्म हवाएं, उमस से ये मुरझा जाते हैं। ऐसे में गर्मियों में इनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके घर में भी ढेर सारे पौधे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने पौधों को गर्मी के प्रकोप से बचाकर उन्हें हरा भरा रख सकते हैं।
कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें तेज धूप की जरूरत होती है, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें इस मौसम में मनुष्यों की तरह ही ठंडक चाहिए होती है। यदि पौधे की जड़ को ठंडक मिलेगी तो उसके पत्तों में भी नमी बनी रहेगी। आप पौधों को छांव वाली जगह पर शिफ्ट करने के साथ उन्हें ठंडा खाद भी दें। आइए आपको ठंडी खाद के बारे में बताते हैं।

कम्पोस्ट बिन में जमा किया हुआ कचरा
कम्पोस्ट बिन में जमा किए हुए कचरे से जो पानी निकलता है उसे पौधों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पानी आपके पौधों को ठंडक पहुंचाएगा और वे सूखेंगे भी नहीं। आप घर पर आसानी से वर्मीकम्पोस्ट भी बना सकते हैं। इसे बनाने में जो लिक्विड निकलता है उसे आप गर्मियों में पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फलों के छिलकों से बनाएं लिक्विड खाद
घर में रोजाना हम सब्जी बनाते हैं और गर्मियों में फल का सेवन भी अधिक करते हैं। ऐसे में हमारे पास इनके ढेरों छिलके जमा हो जाते हैं। इन्हें फेंकने की जगह इनसे बढ़िया ठंडी खाद बनाई जा सकती है क्योंकि हर सब्जी या फल में पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हालांकि अगर आप मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों और सब्जियों के छिलकों का इस्तेमाल करते हैं तो उसके और भी फायदे हैं।

सब्जियों के छिलकों से बनाएं लिक्विड खाद
प्याज के छिलकों से बहुत ही अच्छी खाद बनती हैं। सब्जियों के छिलकों को आप पानी में डालकर 3 से 4 दिन के लिए ढककर रख दें। आप हर दिन एक बार ढक्कन हटाकर पानी और छिलकों को जरूर मिलाएं। आपका ठंडा खाद बनकर तैयार हो जाएगा। आप पानी के साथ इस खाद को मिलाकर पौधों में डाल सकते हैं।

गोबर से बनाएं लिक्विड खाद
वहीं गोबर का खाद बनाने के लिए आपको ताजे गोबर का इस्तेमाल करने की जरूरत है। 5 से 7 लीटर पानी में गोबर डालकर उसे ढककर कम से कम 3 दिन के लिए रख दें। यदि आप 1 मग गोबर की लिक्विड खाद ले रहे हैं तो उसमें कम से कम 4 लीटर पानी डालें। गोबर की लिक्विड खाद से गर्मी में भी आपके पौधे मुरझाएंगे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications











