Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर पर उगाना चाहते हैं रसीले टमाटर, तो इन बातों का रखें ध्यान
टमाटर के शौकीन लोगों को लगता है कि घर पर ही सबसे बेहतरीन टमाटर उगाए जा सकते हैं लेकिन ये सच नहीं है। टमाटर का स्वाद उनके उगाने की स्थितियों पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि टमाटर की सौ से ज्यादा किस्में मौजूद है जिनका अपना अलग-अलग स्वाद है। कई किसान कमर्शियल क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए ऐसे टमाटर की नस्ल को चुनते हैं जिनका छिलका थोड़ा सख्त हो और जिन्हें आसानी से शिपिंग कर सकें और दिखने में रंग गहरा लाल हो। इन सारी चीजों का ध्यान रखने के बाद ही इनके फ्लेवर पर ध्यान दिया जाता है।

वहीं दूसरी ओर घर पर टमाटर इसीलिए उगाए जाते हैं ताकि खाने में बेहतरीन स्वाद मिल सके। अगर आप भी घर पर स्वाद में बेहतरीन टमाटर की खेती करना चाहते हैं तो आपको ये जरुर मालूम होना चाहिए कि आपको किस तरह का टमाटर चाहिए। पड़ोसी के किचन गार्डन, फार्म मार्केट और यहां तक कि सुपरमार्केट में मिलने वाले टमाटरों के स्वाद में बहुत फर्क होता है। आपको जो भी टमाटर पसंद है उसकी वैरायटी का पता लगाएं। सिर्फ देखकर ही नहीं बल्कि स्वाद से पहचानें।
इसके अलावा अगर आपको टमाटर से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहिए तो इंटरनेट की सहायता भी ले सकते हैं। आमतौर पर बीज सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं क्योंकि इन पर ही टमाटर की क्वालिटी और किस्म निर्भर करती है। नॉन हाइब्रिड टमाटरों का स्वाद सबसे अच्छा होता है लेकिन हाइब्रिड भी आप सामान्यता यूज कर सकते हैं।

ऐसे उगाएं घर पर रसदार टमाटर
टमाटर को आधा बीच में से काट लें। एक गिलास में टमाटर को निचोडें और फिर चम्मच की मदद से सारे बीज निकाल लें। बीज के आसपास के जैली की तरह दिखने वाले फ्लूइड में अंकुरण को रोकने वाले इंहिबिटर्स होते हैं। इन इंहिबिटर्स को फर्मेंट करने के लिए इसमें पानी मिलाएं।
दो से तीन दिन बाद एक पतली छलनी में बीजों को डालकर पानी निकाल लें। अब आप देखें कि इंहिबिटर्स बीजों से अलग हो चुके होंगें। बीजों कासे सुखाने के लिए एक कागज के तौलिए पर रख दें। तौलिए को रोशनी और हवादार जगह पर रख दें। इनके सूखने के बाद बीजों को डिब्बे में स्टोर करके रख दें। ठंडी और सूखी जगह पर टमाटर के बीजों को चार साल तक ठीक रखा जा सकता है।

6 सप्ताह का लगता है समय
टमाटर उन सब्जियों में से एक है जिनकी खेती सबसे आसान होती है। वसंत शुरु होने के लगभग 6 सप्ताह पहले की तारीख को अपने कैलेंडर में नोट कर लें। इसी दिन आपको टमाटर के बीज बोने हैं। 6 सप्ताह के बाद आप देखेंगें कि बीजों ने अपना काम कर दिया। टमाटर की हर किस्म उगने में अलग समय लेती है।



Click it and Unblock the Notifications











