Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
गमलों में उगाए जाने वाले हर्ब
अगर आप अपने घर में छोटा सा गार्डन तैयार करते हैं तो न सिर्फ आपके घर में इंटीरियर डेकोरेशन होगा, बल्कि आपकी आंखों को भी सुकून मिलेगा।
कई लोगों को घर में गार्डनिंग करने का शौक होता है और वो काफी अच्छे-अच्छे पौधों के साथ किचेन में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी और हर्ब को भी उगा लेते हैं।
अच्छी मिट्टी और खाद के साथ गमलों को भर लें और उनमें बीजों को रोपित करके आप भी मनचाहें हर्ब जैसे- धनिया, मेथी आदि को उगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर के बगीचे में किन पौधों को गमलों में उगा सकते हैं:

1. पुदीना : पुदीना की पत्ती, बहुत ताजगी प्रदान करने वाली होती है। आप इसे चाय, चटनी या सूप बनाने में डाल सकते हैं। धूप की बहुत ज्यादा आवश्यकता इसे नहीं होती है। बालकनी में रखे गमलों में इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
2. लेमन थायम : इसकी अरोमा काफी प्रसिद्ध है। इसे चाय में डालकर पिया जाता है जिससे ताजगी आ जाती है। इसे ऊपर से खोट-खोट कर इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत तेजी से बढ़ती है। विदेशी डिशों में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है।

3. चिवास: यह हर्ब, डिशेज़ में पड़ती है। इसके लिए डैम्प मिट्टी और धूप की जरूरत होती है। दिन में 4 घंटे की धूप इसके लिए पर्याप्त होती है।
4. नस्टर्टियम: इसे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए मिट्टी भी बहुत उपजाऊ नहीं चाहिए होती है।

5. पासर्ले: पासर्ले को रोपित करने के बाद आप भूल जाएं, क्योंकि इसे उगने में लम्बा समय लगता है। लेकिन दो साल के लम्बे समय के बाद यह बेहद सुंदर लगता है।

6. बेसिल : तुलसी को आप घर में अवश्य लगाएं। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि में इसका सेवन लाभकारी होता है। जून के महीने में तुलसी सबसे अच्छी चलती हैं।

7. धनिया: धनिया के दाने लें और उन्हें गमलों में डाल दें। कुछ ही दिनों में पत्तियां निकलने लगेगी। आप इनका इस्तेमाल चटनी आदि बनाने में कर सकते हैं।
8. थायम: यह स्पेशल फ्लेवर वाली हर्ब होती है। इसकी देखभाल करना बेहद आवश्यक होता है। स्पेनिश डिश में थायम सबसे ज्यादा पड़ता है। आप चाहें तो नर्सरी से गमले सहित इसे खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











