Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
DIY: इस सस्ते जुगाड़ से बनाएं पंखें और बर्फ का AC, बहुत ही आसान है तरीका
बिना एयर कंडीशनर के गर्मी का मौसम निकालना बहुत मुश्किल है। अगर आपके पास नया एयर कंडीशनर लगाने का बजट नहीं हैं या फिर आपका एयर कंडीशनर अच्छे से कूलिंग नहीं करता है तो आपको इस जालिम गर्मी से बचने के लिए थोड़ा जुगाड़ तो लगाना पड़ेगा। क्योंकि ग
र्मी के वजह से होने वाली उमस और पसीना आपको चैन से रहने नहीं देगा। अगर आप भी गर्मियों की रात आराम से सोना चाहते हैं तो आपको बस ये छोटी तरकीब अजमानी होगी। इस जुगाड़ के साथ आप भी बिना लागत के घर में एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक टेबल फैन और बर्फ के कुछ टुकड़ों की जरुरत पड़ेगी। आइए जानते हैं इन सिम्पल तरीकों से कैसे आप टेबल फैन और आइस क्यूब से अपने घर के सस्ता, सुंदर और टिकाऊ एसी बना सकते हैं।

आइस फैन कैसे बनाएं
हालांकि तपती गर्मी में एयर कंडीशनिंग से निकलने वाली बर्फीली हवा से बेहतर कुछ भी नहीं है। लेकिन इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए आप इस छोटे से हैक से गर्मियों में आराम की नींद सो सकते हैं। बस 10 मिनट से कम समय में नया कूलिंग सिस्टम सेट अप करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
सामग्री
* पंखा (टेबल या खड़ा)
* बड़ा कटोरा (धातु या कांच सबसे अच्छा काम करता है)
* बर्फ के टुकड़े
* तौलिया
* किसी प्रकार की टेबल या कोई प्लेटफॉर्म
1. बर्फ और सामान को एक जगह लाएं
एक मध्यम से बड़े आकार मेटल या कांच की कटोरी में बर्फ भर दे, क्योंकि प्लास्टिक की तुलना में मेटल या कांच में बर्फ देर तक रहता है। अपनी बाकी सामग्री लें और उसके बाद उस कमरे का चयन करें, जिसे आप ठंडा करना चाहते हैं।
अगर आपके पास आइस क्यूब कम है और आप उसे जमाना भूल गए तो कोई बात नहीं। फ्रिज में रखी ठंडी सब्जियों की थैली और आइस बैग को भी साथ में रख सकते हैं।

2. कूलिंग बाउल सेट करें
अगर आपके पास टेबल फैन की बजाय स्टैंडिंग फैन है, तो उतनी ऊंचाई वाला टेबल लें ले। जब बर्फ पिघलेगी तो पानी के रिसाव से बचाने के लिए टेबल पर एक तौलिया बिछाएं, फिर उस पर बर्फ के कटोरे को ऊपर रखें।
3.फैन On एंड गर्मी Gone
अब फैन ऑन करें और इसे हाई स्पीड पर सेट करें। हवा के साथ मिलकर पिघलने वाली बर्फ एक बर्फीली हवा का निर्माण करेगी जो आपको ठंडा रहने और आपके कमरे के तापमान को आरामदायक बनाए रखने में मदद करेगी। इसके बाद आप आराम की नींद सो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











