Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Decorating Mistakes: जानें सफाई के बाद भी घर क्यों नजर आता है गंदा, ये है कारण
खूबसूरत घर के लिए साफ सफाई काफी जरूरी है, लेकिन घर को साफ करना इतना आसान काम नहीं होता है। घर की सफाई के लिए काफी मेहनत लगती है। साफ सफाई करने के बाद भी अगर घर गंदा नजर आएं तो सारी मेहनत खराब लगती है। कई बार गंदे घर की वजह से लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

कई बार घर की सफाई करने के बाद भी घर गंदा नजर है। ऐसे में महिलाओं को समझ नहीं आता है कि उनका घर साफ करने के बाद भी क्लीन क्यों नहीं नजर आ रहा है। दरअसल साफ सफाई के दौरान इन गलतियों की वजह से घर अस्त वयस्त लगता है। आइए जानते हैं घर की साफ सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कम जगह वाले घर में ज्यादा फर्नीचर का यूज
खूबसूरत और साफ घर के लिए जरूरत के हिसाब से सामान या फिर फर्नीचर रखना चाहिए। बहुत से लोग छोटे घर में ज्यादा फर्नीचर रख लेते है जिसकी वजह से घर साफ होने के बाद भी गंदा नजर आता है। कई बार लोग एक ही रूम में सोफा, बेड और कप्यूटर टेबल रख देते है जिसके कारण रूम में जगह नहीं बचती है ऐसे में घर काफी मेसी लगता है। अगर आपका रूम ज्यादा बड़ा नहीं है तो आप केवल सोफा सेट रखें इससे आपका रूम बड़ा और क्लीन नजर आएगा।

वॉल हैंगर पर कपड़े रखना
घर की साफ सफाई का मतलब सिर्फ धूल मिट्टी साफ करना नहीं होता है। अधिकतर घरों में वॉल हैंगर का इस्तेमाल किया जाता है। वॉल हैंगर में लोग कपड़े टांग देते है जिससे घर गंदा नजर आता है। घर की साफ सफाई के लिए वॉल हैंगर पर आप मास्क, चाबिया जैसी जरुरत का सामान रखें न कि कपड़े। वॉल हैंगर पर कपड़े रखने से आपका रूम मेसी नजर आता है। साफ घर के लिए कपड़े हमेशा अलमारी में रखना चाहिए।
करिश्मा तन्ना और मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी से लें डेकोरेशन आइडिया, शादी बनाएं रॉयल

टेबल पर ज्यादा सामान रखना
बहुत सी महिलाएं टेबल पर काफी सामान रख देती है जिसकी वजह से साफ घर भी गंदा नजर आता है। रूम में ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल पर बहुत सारा सामान आपके घर को गंदा दिखेगा। भले ही आप रोज टेबल पर रखे सामान की साफ सफाई करते है इसके बाद भी आपका टेबल मेसी नजर आएंगा। ड्रेसिंग टेबल पर रखे सामान जैसे मेकअप प्रोडक्ट, क्रीम और परफ्यूम जैसी चीजें को किसी बॉक्स में रखकर ड्रेसिंग टेबल के अंदर रखें या फिर अलमारी में रखें। टेबल पर कोई सामान नहीं होना चाहिए। क्लीन और खाली टेबल घर की खूबसूरती बढ़ाने में काफी मदद करता है।

दरवाजे के ऊपर टावल रखना
नहाने के बाद अक्सर लोग बेड या फिर दरवाजे के ऊपर तौलिया रख देते है। बहुत से घरों में तौलिया दरवाजे के ऊपर रखा रहता है जिससे उनका घर गंदा लगता है। अगर आपके घर पर भी दरवाजे के ऊपर तौलिया रखा रहता है तो इसे आज से रखना बंद करें। नहाने के बाद तौलिया धूप में रखें। इसके बाद टावल को अलमारी में या फिर बाथरूम में रखें।

गंदे पर्दें और कालीन
कालीन और पर्दों को रोजाना साफ करना आसान काम नहीं होता है। कालीन और पर्दों को रोजाना धोया भी नहीं जा सकता है लेकिन बहुत से घरों में 6 महीने तक पर्दों और कालीन को क्लीन नहीं किया जाता है जिसकी वजह से पर्दें और कालीन गंदे नजर आते है और आपका घर भी गंदा दिखता है। घर की खूबसूरती के लिए पर्दें और कालीन का बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में पर्दों और कालीन को साफ करना जरूरी होता है। अगर आप कालीन को धो नहीं सकती है तो आप वैक्यूम की मदद से कालीन को रोजाना साफ करें। इससे आपका घर साफ और खूबसूरत नजर आएगा।

सोफे और बेड पर जरुरत से ज्यादा तकिए का इस्तेमाल
घर की सफाई के बाद भी आपका घर गंदा नजर आ रहा है तो इसका एक कारण तकिए और चादर भी हो सकते है। कई बार रूम डेकोर के लिए सोफे और बेड पर ज्यादा तकिए और चादर का इस्तेमाल करते है। कुछ समय बाद तकिए इधर उधर पड़े रखते है जिससे साफ घर भी गंदा नजर आता है। होम डेकोर और साफ सफाई के दौरान आप तकिए और चादर का सही से इस्तेमाल करें। रोजाना सोफे पर तकिए को अच्छे से सेट करें। टाइम टू टाइम तकिए में नए और साफ कवर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











