Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Christmas 2022: बुक्स और फेयरी लाइट्स से करें लास्ट मिनट क्रिसमस डेकोरेशन

क्रिसमस में बस एक दिन ही बचा है। बच्चें अचानक घर में क्रिसमस पार्टी करने की जिद करने लगे हैं। लेकिन आपके पास पार्टी की तैयारी करने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा है। ऐसे में कुछ टिप्स को फॉलो करके आप लास्ट मिनट में भी क्रिसमस होम पार्टी के लिए बेस्ट डेकोरेशन कर सकते हैं। ये डेकोरेशन आइडिया न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों की पार्टी करने के लिए भी आप ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं लास्ट मिनट क्रिसमस डेकोरेशन में आप क्या-क्या कर सकते हैं।

1. फेयरी लाइट्स
किसी भी फंक्शन के लिए फेयरी लाइट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये आपकी पार्टी को एक एक्ट्रैक्टिव लुक देने का काम करता है। बर्थडे पार्टी हो, या कोई रोमांटिक डेट, घर को चमकाने से घर के मेकओवर करने में आप फेयरी लाइट्स पर अपना भरोसा दिखा सकते हैं। हम सभी के घर में फेयरी लाइट्स होती ही है। तो ऐसे में आप अपनी क्रिसमस की डेकोरेशन के लिए फैयरी लाइट्स का यूज जरूर करें।

2. इंडोर प्लांट्स
इंडोर प्लांट्स हमारे घर का एक खास हिस्सा बन गए है। इंडोर ग्रीन प्लांट्स आपके घर को सजाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी पार्टी के लिए आप क्रिसमस ट्री के अलावा, घर में ग्रीन प्लांट्स का भी यूज कर सकते हैं। आप अपने इंडोर प्लांट्स को क्रिसमस ट्री की तरह डेकोरेट भी कर सकते हैं।

3. DIY क्रिसमस ट्री
लास्ट मूमेंट में किसी कारण आप क्रिसमस ट्री नहीं खरीद पाएं, या आपको मार्केट में मिल नहीं पाया। तो आप बाजार में घूमकर अपना समय बर्बाद न करें। ऐसा करने से आप अपनी पार्टी के बाकी बची तैयारियों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अगर आपको किसी नर्सरी से क्रिसमस ट्री नहीं मिल पाया है, तो आप DIY हैक्स का यूज कर सकते हैं। आप के घर में बहुत सारे बुक्स होंगे। आप इन बुक्स को एक साथ ट्री के शेप में रखकर उस पर फेयरी लाइट्स लगाकर उसे सजा दें। अगर आप चाहे तो ग्रीन फेयरी लाइट्स या क्रिसमस ग्लीटर माला का यूज करके दिवार पर भी क्रिसमस ट्री शेप में लगा सकते हैं। ये काफी यूनिक आइडिया है, आपके घर आए मेहमानों को ये डेकोरेशन जरूर पसंद आएगी।

4. फ्रेगनेंस कैंडल्स
रोशनी आपके डेकोरेशन को एक अलग टच देने का काम करती है। अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए आप फ्रेगनेंस कैंडल्स का यूज कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके घर में रोशनी होगी, बल्कि इसकी महक घर में काफी अच्छा वतावरण बनाने में मदद करेगी। आप क्रिसमस थीम के मुताबिक रेड, ग्रीन एंड व्हाइट कलर के कैंडल्स को चुन सकते हैं।

5. पुराने डेकोरेशन आइटम्स का यूज
बर्थडे पार्टी, दीपावली, या पिछले साल क्रिसमस पार्टी के बचे हुए सामानों को आप यूज, या रियूज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और पैसे भी। बस अपनी डेकोरेशन को यूनिक बनाने के लिए इसे थोड़ा अलग तरीके से यूज करें।
तो अब किस बात का आप इंतजार कर रहे हैं। चलिए फटा-फट अपने घर के क्रिसमस पार्टी की डेकोरेशन शुरू कीजिए।



Click it and Unblock the Notifications











