Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बेडरुम के लिए बेडशीट खरीद रहे हो, इन बातों का रखें ध्यान
पूरे दिन ऑफिस और घर का काम करने के बाद थके हारे आप रेस्ट करने के लिए सुकून का कोना ढूंढते हैं। जो कि आपका खुद का कमरा होता है, जहां आप बेड पर कुछ आंखे मूंदे लेटना पसंद करते है। हमारे बेडरुम में हम हर चीज अपने कम्फर्ट के हिसाब से रखते है। क्या हो अगर आपका बेडशीट ही कम्फर्टेबल नहीं है तो।
बेडशीट का चुनाव हमें बिल्कुल सोच-समझकर करना चाहिए। क्योंकि हमें यहां सिर्फ कुछ मिनट ही नहीं बिताने है। हमें यहां बहुत सारे घंटें, दिन और हफ्ते बिताने होते है। इसलिए इनका मुलायम और कम्फर्टेबल होना जरुरी होता है। इसलिए आज हम आपको बेडशीट खरीदते हुए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप खुद के लिए कम्फर्टेबल बेडशीट चुनकर आराम की नींद सो सकते है।
सीजन के हिसाब से
मौसम और अपनी सहूलियत के हिसाब से ही बेडशीट का चुनाव करें। जो दूसरों के घर कुछ देर देखने में अच्छी लगी थी, इस हिसाब से अपने घर के लिए बेडशीट का चुनाव न क

फेब्रिक देख लें
गर्मियों के मौसम में कॉटन की बेडशीट्स अच्छी रहती हैं लेकिन अगर मौसम सर्दियों का हो तो आप सिल्क, सैटिन, लिनेन जैसी बेडशीट्स का इस्तेमाल करें।

रिंकल फ्री बेडशीट
जिन बेडशीट को रोजाना इस्तेमाल करना हो तो ध्यान दे कि वे रिंकल फ्री हो। रोजान इस्तेमाल के लिए रिंकल फ्री बेडशीट अच्छी रहती है और उन्हें आसानी से धोया जा सकता है।
कॉटन बेडशीट ध्यान से खरीदें
जब कभी कॉटन बेडशीट खरीद रही हो, तो उसकी साइज पर विशेष ध्यान दें। ये भी याद रखें कि धोने के बाद ये थोड़ा सिकुड़ जाती है। कॉटन बेडशीट में भी कई वैरायटी आती है जैसे प्योर कॉटन, मिक्स कॉटन, नॉन-रिंकल कॉटन, हैंडलूम कॉटन आदि।

साइज का रखे ध्यान
बेडशीट हमेशा उसी साइज का खरीदें जिसे गद्दे के अंदर चारों ओर से आसानी से मोड़ा जा सकें।

कॉर्डिनेशन का भी रखें ध्यान
बेडरूम को सुंदर बनाने और लग्जरी लुक देने के लिए कॉर्डिनेशन बहुत जरुरी होता है। रुम के स्टाइल को कलर को ध्यान में रखते हुए बेडशीट खरीदें। कुछ लोग बेडशीट खरीदते हुए रुम कॉर्डिनेशन का ध्यान नहीं देते है, हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है। बेडशीट और रूम कॉर्डिनेशन से आप रुम में चार चांद लगा सकते हैं।

क्लासी लुक के लिए
कभी-कभी व किसी खास मौके पर इस्तेमाल के लिए सिल्क बेडशीट एक अच्छा विकल्प है, ये आपके बेडरूम को क्लासी लुक देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











