Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बेहतरीन फर्नीचर का चयन कैसे करें
घर के फर्नीचर की खरीददारी के दौरान हमारी नज़र पहले फर्नीचर की खूबसूरती व उसकी कीमत पर जाती है। लेकिन इन दो बातों पर गौर करके आप बेहतरीन फर्नीचर का चयन नहीं कर पाएंगे। तो चले जाने बेहतरीन फर्नीचर खरीदने के तरीके।
बेहतरीन फर्नीचर का चयन कैसे करें

1 लकडी
अक्सर अच्छी लकड़ी से बनाया गया फर्नीचर बहुत भारी होता है। फर्नीचर को जांचने के लिए उसे उठा कर देखें। फर्नीचर का चयन अपने घर या कमरे के आकार के हिसाब से करें। खरीदने से पहले फर्नीचर पर बैठ कर जरुर देखें ताकि आप यह अंदाजा लगा सकें कि यह कुर्सी या सोफा बैठने के लिए कितना आरामदायक है।
Jabong.com पर 999 रू के न्यूनतम खरीद पर पाइये 40% की छूट
2 पोलिशिंग पर ध्यान दें
पोलिशिंग से लकड़ी में चमक आती है लेकिन अधिक पोलिशिंग छिद्रों को छिपाने के लिए की जाती है। पेन्ट से अक्सर लकड़ी पर ब्रश के निशान छूट जाते हैं तथा यह लकडी को इतना मुलायम भी नहीं बनाता है। जबकि पोलिशिंग लकड़ी को हमेशा के लिए नया बनाए रखता है। बेंत की बनी चीजें ज्यादा मजबूत होती हैं एवं इन्हें बनाने वाले अपनी हस्तकला में पूरी तरह निपुण होते हैं।
3 कुशन
कुशन काफी आरामदायक तथा उसकी बनावट बहुत खूबसूरत होनी चाहिए। कुशन बहुत नरम होने चाहिए तथा इसके लिए इसमें इस्तेमाल होने वाली रुई पर ध्याद दें। एक भारी व बड़े कुशन का चयन ना करें। कमरे में एक अनाकर्षक कुशन की कई अहमियत नहीं होती।
Pepperfry.com में फर्नीचर, सामान और लैंप पर पाएं 20% की छूट
4 फर्नीचर को जांचे
फर्नीचर को खरीदते समय सिर्फ उसकी खूबसूरती पर ही फ़िदा ना हों बल्कि उसे दाएं-बाएं से अच्छी तरह देखें। लकड़ी पर की गई कारीगरी पर भी ध्यान दें एवं फर्नीचर को बनाने के लिए लगाए गए पेंच पूरी तरह से टाइट होने चाहिए।
5 दुबारा जांचें
खूबसूरत बनावट, परिष्करण, सीधी वेल्डिंग, हार्डवेयर के काम को छिपाती लकड़ी की सुंदरता एक अच्छे गुणवत्ता वाले फर्नीचर की पहचान है। इसके अलावी, फर्नीचर पर लगाए गए नट, स्क्रू व बोल्ट भी फर्नीचर पर की गई पोलिश के रंग में रंगों होने चाहिए।
6 सही स्थान में रखें
एक अच्छे फर्नीचर के चयन के बाद उसे घर में सही स्थान पर रखना भी बहुत जरुरी होता है। अगर आप कुर्सी को एक ऐसे स्थान पर रखेंगे जहां धूप पडती है तो सूर्य की किरणों से लकड़ी पर किया गया रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए एक सुंदर लेकिन सरल सी कुर्सी का चयन करें। अगर पढ़ाई के साथ-साथ स्टडी टेबल एक प्ले टेबल बन जाता है तब एक बड़े व मजबूत टेबल का चयन करें।



Click it and Unblock the Notifications











