Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इन 6 तरीको से करें अपने बेडरूम का मेकओवर
कुछ ही सालों में एक ही कमरे का लुक देख देख कर बोरियत सी होने लग जाती है। कमरे का लुक अगर बदलता रहे तो दिल और दिमाग दोनों ही खुश और अपनी जगह पर रहते हैं। पुराने रंग की दीवार और पर्दो को जन्म जन्म अगर न बदला जाए तो घर में आने वाले महमान भी थक जाते हैं। अगर आप भी अपने बेडरूम का अवतार बदलना चाहती हैं तो देर किस बात की, अभी अपनाइये हमारे दिये हुए कुछ आसान से सुझाव और कर दीजिये अपने बेडरूम का मेकओवर।
घर का मेकओवर करना हो तो सबसे पहले अपने बेडरूम से शुरु करें क्योंकि यही आपकी अपनी खास जगह होती है, जहां पर आप फुरसत के पल बिताते हैं। गर्मियों के हिसाब से कमरे का लुक डिसाइड करें जिससे कमरे में हमेशा रौकन बनी रहे। रंग बिरंगे पर्दे लगाएं, दीवारों को चटकीले रंग से पेंट करवाएं और खिड़की के पास विंड चाइम लगाएं। ऐसे ही कई और भी तरीके हैं, जिससे आप अपने रूम का लुक बदल सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

चमकदार पर्दे लगाएं
कमरे में चमकदार और चटकीले रंगे के पर्दे लगाने से खुशी का एहसास होता है। साथ ही इससे ताजगी रहती है।

फर्नीचर की व्यवस्था
कमरे में फर्नीचर ऐसे रखें जिसे कमरा बड़ा दिखाई दे। इसके साथ ही कमरे में जगह जगह पर शीशे लगाएं।

दीवार और बेड
दीवार पर चटक और सोबर रंग करवाएं। बेड शीट हमेशा बोल्ड रंग वाली लें। वह कॉटन होनी चाहिये और उस पर कोई कढाई भी नहीं की होनी चाहिये तथा सोते समय आराम दायक होनी चाहिये।

गुलदान और लैंप
कमरे में ताजे फूल लगाएं जिससे कमरे में ताजगी बनी रहे। लैंप और कंदील का सही प्रयोग कर के कमरे में रौशनी भरें।

विंड चाइम और फोटो कोलाज
खिड़कियों के सामने विंड चाइम लगाएं। अपनी पुरानी फोटो ले कर उसका कोलाज बनाइये और उसे दीवार पर टांगिये।

लकड़ी की कैबिनेट और कालीन
कमरे में एक लकड़ी की अलमारी रखें जिसमें कांच की पार्टीशन दी हो। अंदर छोटे छोटे बल्ब लगाने की सुविधा हो जिससे किताबे वगैरह आसानी से दिख जाएं। साथ ही एक छोटी और साधारण सी कालीन बिछाएं।

आप इन 6 तरीको से अपने बेडरूम को सजा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











