Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घर को ऐसे बदलें शाही अंदाज में
अपने घर को शाही अंदाज से सजाना भी एक कला होती है, जो कि हर किसी को नहीं आती। एक तो इससे घर को एक नया लुक मिल जाता है और आपकी क्रियेटिविटी भी लोंगो के सामने आ जाती है। अगर आप भी अपने घर के पुराने लुक से बोर हो चुकी हैं तो जल्दी से उसे एक रोयल यानी की शाही अंदाज में बदल डालिये। इस काम में हम आपकी पूरी सहायता करेंगे और बताएंगे एक से बढ़ कर एक टिप।

यूं बनाएं घर को शाही-
1. शानदार पर्दे लगाइये- अगर आपको अपने कमरे को एक शानदार और शाही लुक देना है तो उसके लिये सिल्क के पर्दो का प्रयोग करें। पर्दे ऐसे होने चाहिये जिसमें भारी कढ़ाई बनी हुई हो, वो भी सिल्क के धागों से। अगर पर्दो में गोल्डन और सिल्वर का काम किया हुआ हो तो और भी अच्छा है।
2. बोल्ड पेन्ट- दीवारों को बोल्ड कलर से पेन्ट करवाइये, इससे परपंरागत शैली वाला पूरा लुक आएगा। कुछ लोग लाल रंग का उपयोग करने में हिचकिचाते हैं लेकिन दीवारों पर लाल-नांरगी रंग के वॉलपेपर लगाने से धनी होने का एहसास होता है।
3. प्राचीन समान- घर को सजाने के लिये सबसे अच्छा तरीका है कि उसको पुरानी या प्राचीन चीजो से सजाएं। अगर आप महंगे एंटीक समान या फर्नीचर नहीं खरीद सकतीं, तो केवल एक खूबसूरत लकड़ी की भारी टेबल ही रख दीजिये। पुराने फर्नीचर आपके घर को एक परपंरागत अपील देंगे।
4. चमकदार गोल्ड का प्रयोग- घर पर फर्नीचर या दीवार पर हल्का गोल्ड लीफ पेन्ट करें। यह गोल्ड लीफ पेन्ट किसी भी पेन्ट की दुकान पर उपलब्ध होता है। फर्नीचर की मोल्डिंग पर गोल्ड पेन्ट लगाएं जिससे कमरे को एक रोयल टच मिले।
5. पोट्रेट और पेटिंग लगाएं- कोई भी शाही परिवार क्यों न हो, उनके लिये हमेशा से ही पेटिंग और पोट्रेट एक आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। तभी तो उनके महल में ढेर सारी पेटिंग लगी हुआ करती थीं। जो कि उनके पूर्वजों की होती थीं। लेकिन पूर्वजों की पेटिंग को हर जगह लगाना सही नहीं है इसलिये एक पूरे फैमिली की तस्वीर लगाना ज्यादा बेहतर होगा।
6. बेडरूम की सजावट- जब भी आप घर को रोयल तरीके से सजाने की सोंचे तो उसे एक यूनीक तरीके से सजाएं। अगर बेडरुम को सजा रही हैं तो उसका मेन आकर्षण उसमें मौजूद बेड होगा। इसलिये कमरे में एक किंग साइज का बेड लगाएं जिसमें ग्रिल्ल हो और वह चमकदार कुशन कवर से सजाया हुआ हो। गोल्डन और क्रीम जैसे हल्के रंगो का प्रयोग करने से आप किसी राजा या रानी से कम नहीं लगेगे या लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications











