Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
amchur powder recipe: रेडीमेड की जगह घर में बनाएं अमचूर, सालों-साल चलाने के लिए ऐसे स्टोर करें
स्वाद में खट्टा अमचूर सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, इसे विभिन्न तरीको से इस्तेमाल में लेकर वेटलॉस भी किया जा सकता है। अमचूर का इस्तेमाल अक्सर सब्जी, चटनी, करी, डोसे का मसाला आदि बनाने में किया जाता है। अगर इसे ठीक से स्टोर किया जाए, तो ये सालों साल चलता है।
मार्केट में रेडीमेड तैयार अमचूर को आप घर पर भी बना सकते हैं। आइए घर में आसानी से अमचूर पाउडर बनाने का तरीका जानते हैं।

ये चीजें चाहिए?
कच्चा आम
नमक - स्वादानुसार
ऐसे बनाए अमचूर
- सबसे पहले कच्चे आम यानी कैरी को धोकर अच्छे से साफ करके फिर इन्हें छील लें इसके बाद पानी में डाल दें। अब - आमों को निकाल कर चिप्स की तरह स्लाइस में काटें। इसके बाद फिर से इन्हें पानी में डाल दें ताकि ये काले न हों।
- अब आम को पानी से निकाल कर किसी छन्नी में रख दें ताकि इनका सारा पानी निकल जाए।
- अब आम को सुखाने के लिए डाल दें।
- इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और सारे आम के टुकड़ों को 2 से 3 दिन तक उस पर फैला कर सुखा लें।
- जब ये एकदम अच्छे से सूख जाएं तो इसे मिक्सर में डालकर इसका बारीक पाउडर बना लें।
- अब इसे छान लें और नमक मिला लें।
-इस बात का ध्यान रखें कि आप अमचूर को जिस बर्तन में या डिब्बे में रख रहे हैं उसमें एक बूंद पानी न पड़े।
ऐसे स्टोर करने से खराब नहीं होगा अमचूर पाउडर
अमचूर पाउडर एक बार तैयार हो जाए तो फिर इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कंटेनर को पूरी तरह सुखा लें और इसमें नमी एकदम न हो। अमचूर पाउडर में नमक का इस्तेमाल करने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है और यह जल्दी खराब भी नहीं होता है। अब इस कंटेनर को ठंडे स्थान पर रख दें। आप इस पाउडर को कम से कम 6 महीने और इससे ज्यादा भी यूज में ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











