Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर में कौन से 9 पौधे रखें जिनसे चमक जाए किस्मत? लाते हैं घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली
Best Plants For Money Or Good Luck: क्या हो अगर आपकी किस्मत बदलने का राज आपके ही घर के कोनों में छिपा हो? आप सोच रहे होंगे कि ऐसा हो जाए तो क्या कहना। मगर ये संभव है अगर आप चाहें तो, इसके लिए सिर्फ एक छोटा सा कदम उठाना है और फिर देखो चमत्कार। अब दिमाग में ये चल रहा होगा कि ऐसा कौन सा कदम है जो हमारी किस्मत को चमका सकता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं घर में लगे पौधों की जो न सिर्फ आपके घर को हरा भरा बनाते, बल्कि कई पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें लक्ष्मी और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। यह पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मकता, धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।
चाहे वो तुलसी की पवित्र सुगंध हो या मनी प्लांट का जादू। एस्ट्रोलोजर डॉ वाई राखी ने बताया कि सही पौधे आपके जीवन में सौभाग्य का द्वार खोल सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही 9 शुभ पौधे, जिन्हें घर में रखने से किस्मत चमक सकती है।
9 शुभ पौधे और उनके फायदे
तुलसी (Tulsi)
एस्ट्रोलॉजर डॉ. वाई राखी के अनुसार घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति लाती है। साथ ही यह बुरी शक्तियों और नकारात्मकता से सुरक्षा भी करती है।
2. शमी का पौधा (Shami Plant)
शमी का पौधा वास्तु और ज्योतिष दोनों में बहुत शुभ माना गया है। यह ग्रह दोषों को कम करता है और घर में धन, सफलता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। खासकर शनिवार को शमी की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है।

3. आंवले का पौधा (Amla Plant)
आंवले का पौधा स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। यह पौधा घर में लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है।
4. मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट का नाम ही इसकी विशेषता बताता है। इसे घर में लगाने से धन की आवक बढ़ती है और पैसों से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं। इसे हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
5. सुख-शांति पौधा (Peace Plant)
यह पौधा घर में सुख-शांति और सौभाग्य का प्रतीक है। इसे लगाने से परिवार में आपसी प्यार और तालमेल बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
6. मोरपंखी का पौधा (Asparagus Fern)
मोरपंखी पौधे को घर में लगाने से आयु, सौभाग्य और सफलता बढ़ती है। इसकी पत्तियाँ मोर के पंख जैसी होती हैं और यह पौधा घर में खुशहाली का संकेत माना जाता है।
7. नीम का पौधा (Neem Plant)
नीम को आयुर्वेद और ज्योतिष दोनों में बहुत खास माना गया है। इसे मंगल का पौधा कहा जाता है। नीम लगाने से घर में बीमारियां दूर रहती हैं, स्वास्थ्य अच्छा होता है और नेगेटिविटी खत्म होती है।
8. जेड प्लांट (Jade Plant)
जेड प्लांट को "डॉलर ट्री" भी कहा जाता है। इसे घर में रखने से पैसा, व्यापार में सफलता और समृद्धि आती है। यह पौधा आधुनिक वास्तु और फेंगशुई में बेहद शुभ माना गया है।
9. बेलपत्र का पेड़ (Bael Tree)
बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव को अर्पित करने के लिए जाना जाता है। इसे घर में लगाने से धन, धर्म और आध्यात्मिक सुख मिलता है। साथ ही यह घर में सौभाग्य और शांति बनाए रखता है।
टिप्स:
पौधों को साफ और स्वस्थ रखें।
घर में पौधे हमेशा सकारात्मक दिशा में रखें।
समय-समय पर पानी और देखभाल जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications











