Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Meditation Day 2025: रोजाना मेडिटेशन करने से मिलेंगे ये 5 चमत्कारी लाभ, जानें ध्यान करने का सही तरीका
World Meditation Day 2025: आजकल की तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। अत्यधिक थकान के कारण वह खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिससे व्यक्ति हमेशा मानसिक चिंता से ग्रसित रहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने मन को शांत रखना चाहते हैं और जीवन से तनाव, चिंता और मानसिकता थकान को कम करना चाहते हैं, तो मेडिटेशन आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। जी हां, मेडिटेशन के जरिए तनाव, चिंता और मानसिक थकान कम किया जा सकता है। ऐसे में, अगर आप भी अपने मन को शांत करना चाहते हैं और अपने जीवन में एकाग्रता लाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए। ऐसे में, लोगों को मेडिटेशन के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं मेडिटेशन करने के फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या है?

मेडिटेशन करने के फायदे
- रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है, जिससे व्यक्ति का तनाव चिंता और घबराहट कम होती है और वह अपने जीवन में शांति महसूस करता है।
- नियमित रूप से मेडिटेशन करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, उसकी याददाश्त भी तेज होती है, जिससे उसे व्यक्ति को अपने काम और पढ़ाई में बेहद ही लाभ मिलता है।
- मेडिटेशन करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे व्यक्ति का हृदय स्वस्थ रहता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यही नहीं रोजाना मेडिटेशन करने से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
- नियमित मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, जो तनाव को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- मेडिटेशन करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे व्यक्ति की समझ विकसित होती है और उसकी डिसीजन मेकिंग भी मजबूत हो जाती है।
मेडिटेशन करने का सही तरीका
आरामदायक स्थान का चयन करें
अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं, तो ध्यान रहे इसके लिए केवल आरामदायक स्थान का ही चयन करें। इसके लिए देखें कि आपके घर में ऐसा कौन- सा कोना है, जो हमेशा साफ सुथरा रहता है। जहां हमेशा शांति रहती है और हवा भी आती है।
आंखें बंद करके मेडिटेशन करें
अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आंखें बंद करें और अपनी सांस पर ध्यान दें। आंखें बंद करने से आप बेहतर तरीके से मेडिटेशन कर पाएंगे और आपका ध्यान नहीं भटकेगा, जबकि सांस पर ध्यान देने से आपके जीवन में एकाग्रता विकसित होगी।
सही तरीके से बैठें
मेडिटेशन करने के लिए एक सही स्थान से भी ज्यादा जो सबसे जरूरी है, वह है बैठने का सही तरीका। जी हां, अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए बिल्कुल सीधे होकर बैठे और अपना शरीर ढीला ना रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











