Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Hepatitis Day: इस बीमारी से हुआ 'BIG B' का 75% लिवर डैमेज, बचने की कीमत है सिर्फ ₹300
82 वर्षीय अमिताभ बच्चन आज भी टीवी और फिल्मों में उतनी ही एनर्जेटिक रुप से एक्टिव हैं जितने कभी अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। उनकी फिटनेस लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह गंभीर लिवर डिजीज हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं।
सालों पहले फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद खून चढ़ाने की प्रक्रिया में वह संक्रमित हो गए थे। इस वजह से उनका 75% लिवर डैमेज हो चुका है और अब वे सिर्फ 25% लिवर पर जी रहे हैं। हेपेटाइटिस बी एक वायरल बीमारी है जो लिवर को धीरे-धीरे खराब करती है। इसका समय पर इलाज और टीकाकरण ही बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

संक्रमित खून से फैली खतरनाक बीमारी
खून चढ़ाते समय एक बहुत बड़ी चूक हो गई। उन्हें जो खून चढ़ाया गया, उसमें से एक यूनिट हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित था। इसी संक्रमित खून की वजह से अमिताभ बच्चन को यह खतरनाक बीमारी लग गई। हैरानी की बात यह है कि उन्हें इस बीमारी का पता पूरे 18 साल बाद यानी साल 2000 में चला, जब उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ।
75% लिवर हो चुका है खराब
जांच में सामने आया कि अमिताभ बच्चन को लिवर सिरोसिस नामक बीमारी है और उनका 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है। वे अब केवल 25% लिवर पर जिंदा हैं। उन्होंने खुद इस बात को कई मंचों पर स्वीकार किया है।
हेपेटाइटिस बी क्या है?
हेपेटाइटिस बी एक खतरनाक वायरल इंफेक्शन है, जो सीधे लिवर पर हमला करता है। यह बीमारी खून या संक्रमित शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलती है। शुरू में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन धीरे-धीरे यह लिवर को पूरी तरह से खराब कर सकती है।
हेपेटाइटिस बी के लक्षण
- लगातार थकावट
- भूख में कमी
- उल्टी आना
- पेट और सिर में दर्द
- आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
बचाव है सस्ता और आसान, सिर्फ ₹300 में वैक्सीन
इस गंभीर बीमारी से बचने का सबसे असरदार तरीका है टीकाकरण। सरकारी अस्पतालों में एक साल तक के बच्चों को यह टीका मुफ्त लगाया जाता है। वहीं आम लोगों को तीन डोज़ में यह वैक्सीन सिर्फ 300 रुपए तक में लग सकती है। वैसे अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।
क्यों जरूरी है समय पर जांच और टीकाकरण?
अगर समय रहते हेपेटाइटिस बी का इलाज न हो तो यह लिवर सिरोसिस या कैंसर में बदल सकता है। ऐसे मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचता है। डॉक्टरों के अनुसार, यह वायरस HIV से भी ज्यादा संक्रामक है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
- शराब और तंबाकू से दूर रहें
- फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें
- रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज या योग करें
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











