Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
29 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता 'World Heart Day'? जानें इतिहास, महत्व और दिल की देखभाल के आसान तरीके
World Heart Day 2025: आज के समय में गलत खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से हर तीसरे व्यक्ति को दिल की बीमारी की शिकायत है। कब किसे हार्ट अटैक आ जाए और किसे कार्डियक अरेस्ट आ जाए पता ही नहीं चलता। ऐसे में हर साल 29 सितंबर को 'वर्ल्ड हार्ट डे' World Heart Day मनाया जाता है ताकि लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिले।
दिल की बीमारियां आज दुनिया में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक हैं, और समय पर सावधानी न बरतने पर गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। आइए इस खास दिन को मनाने के पीछे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में जान लेते हैं।

वर्ल्ड हार्ट डे का इतिहास
वर्ल्ड हार्ट डे की शुरुआत 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (World Heart Federation) ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में दिल की बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हर साल यह दिन 29 सितंबर को मनाया जाता है, ताकि विश्व स्तर पर दिल की सेहत और हृदय रोगों से बचाव के महत्व को उजागर किया जा सके।
इस साल की थीम किया है?
हर किसी को अपने दिल का खास ध्यान रखना चाहिए। मगर आज के समय में लोग गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में हर साल 'वर्ल्ड हार्ट डे' मनाया जाता है ताकी लोग अपने दिल के प्रति जागरुक हो सकें। इस साल की थीम की बात करें तो वो भी बहुत खास है। बता दें कि विश्व हृदय दिवस की थीम 'एक भी धड़कन न चूकें' (Don't Miss a Beat) है। इस बार की थीम का अर्थ है कि लोग अपनी दिल की समस्या के प्रति जागरुक रहें। जरा सी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें।
वर्ल्ड हार्ट डे को मनाने का महत्व
दिल की बीमारियां दुनिया में सर्वाधिक मृत्यु का कारण हैं। यह दिन लोगों को दिल की देखभाल के प्रति जागरूक करता है। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे को मनाने के पीछे का कारण है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा और सुझाव प्रदान किया जाए। बता दें कि फिजिकल एक्टिविटी, सही खान-पान और तनाव प्रबंधन पर ध्यान देने से दिल की बीमारी से बचाव किया जा सकता है।
कैसे करें दिल की देखभाल
संतुलित और हेल्दी डाइट लें।
ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स का सेवन करें।
ज्यादा नमक, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम करें।
समय से सोएं और समय से उठें, देर रात तक जागने से परेशानी बढ़ सकती है।
हर दिन कम से कम 30 मिनट चलना, जॉगिंग, साइकिलिंग या योग करना।
तंबाकू और शराब दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाते हैं।
मेडिटेशन, डीप ब्रेथिंग और अपने शौक के लिए समय निकालें।
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की नियमित जांच कराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











