Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
World Health Day 2024 Wishes: इन मैसेज को शेयर करके अपनों की सलामती की करें दुआ, सेहतमंद रहने का दें संदेश
World Health Day 2024: हर साल 7 अप्रैल को दुनियभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। यह दिन ग्लोबल हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने और बीमारियों से दूर एक हेल्दी लाइफ जीने के मकसद के साथ मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर खुद की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक और मोटिवेट करें और उन्हें सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करें। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आप मैसेजेस, कोट्स और स्लोगन के जरिए परिवार, दोस्तों और खास लोगों शेयर करके स्वस्थ जिंदगी जीने का महत्व सीखा सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास (World Health Day History)
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाने लगा था। 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया।
ताकि दूसरे देशों की भागीदारी बढ़ सकें। इस दिवस पर कई स्वास्थ्य मुद्दों, खतरनाक बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है। इसके अलावा स्वस्थ जिंदगी जीने के बारे में जागरुक किया जाता है।
वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम और महत्व (World Health Day 2024 Theme and Importance )
हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम 'My Health, My Right' (मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार) है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

World Health Day Slogan In Hindi, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्लोगन
- स्वस्थ शरीर की सबने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।
- स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन।
अपने स्वास्थ्य का रखो ख्याल, जिंदगी तभी होगी खुशहाल।
- ईट राइट टू फाइट फैट
- स्वास्थ्य ही धन है; किसी भी चीज़ के साथ समझौता न करें।
- वही खाएं जो आपके शरीर को चाहिए, आपको नहीं।
- स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खाएं, जोर से खूब हंसें।
- टाइट जींस से बचना है तो अच्छा खाएं।
- टाइम पर सोना और उठना है, सेहत के लिए आलस को हराना है।

World Health Day Quotes in Hindi, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोट्स
1. जिंदगी को रखना हो खुशहाल,
तो रखे स्वस्थ का ख्याल।
World Health Day
2. सकारात्मक सोच है,
तो मानसिक बीमारी दूर है,
और जो शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ है, वो सुखी जरूर है।
World Health Day
3. विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए यही है कहना,
आप सभी हमेशा स्वस्थ्य सुखी रहना।
World Health Day
4. पहला सुख निरोगी काया,
दूजा सुख घर में हो माया।
World Health Day
5. व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखं। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम् ॥
अर्थ: व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
6. व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखं।
आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥"
अर्थ: किसी भी व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। यह एकमात्र ऐसी चीज है जिससे जीवन में बाकी सभी चीजें हासिल की जा सकती हैं। व्यायाम से व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता, दीर्घायु और शक्ति प्राप्त कर सकता है।
World Health Day FB and Whatsapp Status in Hindi
1. अच्छी सेहत के बिना जीवन का कोई महत्व नहीं है, सेहत ठीक नहीं होगी तो व्यक्ति दुखी और रोगी बना रहता
2. जो परिश्रम करते है वो स्वस्थ रहते है,
जो स्वस्थ रहते है वो खुश रहते है।

World Health Day Shayari in Hindi
1. पूछ लेते वो बस मिज़ाज मेरा
कितना आसान था इलाज मेरा
- फ़हमी बदायूनी
2. जो भी आता है बताता है नया कोई इलाज
बंट न जाए तेरा बीमार मसीहाओं में
- क़तील शिफ़ाई
3. नाजुक सेहत पर जब दवायें काम नहीं आती है,
तो मां नजर उतार देती है मगर हार नहीं मानती है।
4. तेरे मुस्कुराने का असर सेहत पर होता है,
लोग पूछते है कि इसका राज क्या है।
5. मां के हाथों से बने खाने में ही सेहत का राज है,
इसके आगे बाहर के खाने की क्या औकात है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











