Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Food Safety Day: हेल्दी और सुरक्षित भोजन तैयार करने के लिए WHO के ये हैं गोल्डन रूल्स
हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को फूड सेफ्टी के महत्व को बताना और इसके प्रति जागरुक करना है। इस दिन लोगों को खराब खाने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को बताना भी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन खराब भोजन के कारण होने वाली बीमारी को दुनिया में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक मानता है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए, दुषित भोजन खाने के परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। लेकिन आप WHO की ओर से जारी किए गए इन बुनियादी नियमों का पालन करके अपने परिवार को हेल्दी रख सकते हैं।

सुरक्षित भोजन के लिए WHO के नियम
1. प्रोसेस्ड फूड को चुनें
कई खाद्य पदार्थ, जैसे फल और सब्जियां, अपने प्राकृतिक रूप में सबसे अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं जिसे प्रोसेस्ड करने के बाद ही खाना बेहतर होता है। जैसे हमेशा कच्चे दूध के स्थान पर प्रोसेस्ड दूध खरीदने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कोई भी फूड खरीदते समय ध्यान रखें कि फूड प्रोसेसिंग का इस्तेमाल फूड्स की सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ शेल्फ-लाइफ को बढ़ाने के लिए किया गया था।
2. अच्छी तरह पकाएं खाना
कई कच्चे खाद्य पदार्थ, सबसे मीट, अंडे और दूध, का सेवन करने से आप बीमार हो सकते हैं। ये फूड्स पूरी तरह से पकने के बाद बैक्टीरिया मुक्त हो जाते हैं। लेकिन याद रखें कि भोजन के सभी भागों का तापमान कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना चाहिए। अगर पका हुआ चिकन अभी भी हड्डी के पास कच्चा है, तो इसे वापस पकाएं।
3. पका हुआ खाना तुरंत खाएं
जब पके हुए खाने की बात आती है तो अक्सर ताजा खाना खाने की सलह दी जाती है। खाना ठंडा होने के बाद उसमें बैक्टीरिया विकसित होने लगते हैं। इसलिए गर्मा गर्म ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।
4. पके हुए फूड्स को सावधानी से करें स्टोर
अगर आपको भोजन पहले से तैयार करना है या बचे हुए खाने को स्टोर करना है, तो उसे ठंडी जगह पर स्टोर करें। अगर आप खाद्य पदार्थों को चार या पांच घंटे से ज्यादा समय तक स्टोर करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये ज्यादा जरूरी हो जाता है।
5. पके हुए खाद्य पदार्थों को दोबारा करें गर्म
पके हुए खाने को स्टोर करने के बाद खाने से पहले उसे दोबारा गर्म जरूर करें। ऐसा करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।
6. कच्चे फूड्स और पके खाने के मिलाने से बचें
सुरक्षित रूप से पका हुआ भोजन कच्चे भोजन के मामूली संपर्क से भी दूषित हो सकता है। जैसे एक कच्चा चिकन को काटने के लिए आपने जिस चाकू का इस्तेमाल किया है उसी चाकू से दोबारा किसी पके हुए मीट को ना काटे। ऐसे करने से आपके पके हुए खाने में बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
7. बार-बार हाथों को करें साफ
भोजन तैयार करने से पहले और हर रुकावट के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं। मछली, मांस, जैसे कच्चे खाद्य पदार्थ तैयार करने के बाद, अन्य खाद्य पदार्थों को संभालने से पहले दोबारा धो लें। और अगर आपके हाथ में इंफेक्शन या किसी तरह की चोट है तो भोजन तैयार करने से पहले पट्टी बांधना या ढंकना सुनिश्चित करें।
8. किचन की सभी सतहों को अच्छी तरह करें साफ
खाना पकाने के लिए इस्टेमाल की जाने वाली किसी भी सतह को पूरी तरह साफ रखना चाहिए। बैक्टीरिया के संभावित भंडार के रूप में प्रत्येक खाद्य स्क्रैप, टुकड़े या धब्बे के बारे में सोचें। व्यंजन और बर्तनों के संपर्क में आने वाले कपड़ों को बार-बार बदलना चाहिए और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उबालना चाहिए। फर्श की सफाई के लिए अलग कपड़ा रखें और उसे भी बार-बार धोएं।
9. खाद्य पदार्थों को कीड़ों से रखें दूर
कई बार किचन में कोकरॉच, चीटीं जैसे कीड़े घूमने लगते हैं। ऐसे में आप अपने खाने को इन चीजों से दूर और सुरक्षित रखें। फूड्स को एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रखें।
10. खाना पकाने के लिए करें साफ पानी का इस्तेमाल
खाना बनाने के लिए सुरक्षित पानी उतना ही जरूरी है जितना कि पीने के लिए। अगर आपको अपने खाना पकाने के पानी को लेकर कोई संदेह है तो खाना पकाने से पहले पानी को उबाल लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











