Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Environment Day 2024: 5 जून को मनाते है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास, महत्व, थीम और उद्देश्य
World Environment Day 2024: बढ़ते प्रदूषण और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण के पहुंच रहे नुकसान और प्रकृति के दोहन को रोकने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता बढ़ाई जा सकें और लोग इस समस्या से निपटने के लिए अपना योगदान दे सकें।
वर्तमान में लोगों को पर्यावरण से जुड़े अलग-अलग मुद्दों के बारे में पता होना चाहिए, जो आने पीढ़ी पीढ़ी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। भविष्य में पर्यावरण संबंधी समस्याए विकराल रूप न लें ले इसलिए समय रहते सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसी मकसद के साथ हर साल पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं पर्यावरण दिवस से जुड़े इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में।

पर्यावरण दिवस का इतिहास (World Environment Day History)
पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया। दरअसल, पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की शुरुआत करने का संकेत दिया।
इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा है।
पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद (World Environment Day Significance)
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित दिन है। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर लोगों को प्रोत्साहित कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया जाता है। लोगों को पर्यावरण के लिए संकट बन चुके जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडाइवर्सिटी लॉस जैसे मुद्दों पर चिंतन कर इन्हें बचाने की मुहिम के तौर पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
पर्यावरण दिवस की थीम 2024 (World Environment Day 2024 Theme)
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम इस साल "Land Restoration, Desertification And Drought Resilience" है। इस थीम का फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।
World Environment Day Quotes
- "पर्यावरण को नष्ट करना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है।" - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
- "जो प्रकृति से प्यार करता है वो मानवता से भी प्यार करता है।" - रवीन्द्रनाथ टैगोर
- "पर्यावरण सब कुछ है जो मैं नहीं हूं।" - अल्बर्ट आइंस्टाईन
- "हमारे पास जीने के लिए सिर्फ एक ग्रह है, इसका ख्याल रखें।" - स्टीफन हॉकिंग
- "पर्यावरण की रक्षा करना सिर्फ एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है।" - दलाई लामा
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











