Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Disability Day 2022: क्या है टौरेटे सिंड्रोम? कारण, लक्षण और बचाव

टॉरेट सिंड्रोम के कारण
टॉरेट सिंड्रोम के सही कारणों का आज तक पता नहीं चल पाया है। ये सिंड्रोम दिमाग में मौजूद न्यूरोट्रंसमीटर के संतुलन के बिगड़ने के कारण होता है। मानव के दिमाग का यही हिस्सा सेल्स को एक्टिव रखने में मदद है। कई बार यह परिवार संबंधी भी होता है। ऐसे में अगर कोई टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित है तो उस व्यक्ति में ओब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) जैसी चीजों को सीखने की अक्षमता देखने को मिलती है।
टॉरेट सिंड्रोम के लक्षण
टॉरेट सिंड्रोम में पीड़ित के बॉडी में मौखिक और शारीरिक दोनों में टिक्स के लक्षण देखें जाते हैं। ये आमतौर बर 5 से 10 साल की उम्र में बच्चों में शुुरू हो जाता है। इसके लक्षणों में आप पीड़ित को दांत पीसते हुए, मुंह बनाना, बार-बार कंधा उचकाना, अपनी आंखे घुमाना, बार बार सिर को हिलाना, बात करते-करते सीटी बजाना, बार-बार अपना गला साफ करना, खांसना, हिचकी लेना, चिल्लाना, कुछ भी बोल देना जैसे लक्षण शामिल है।
टॉरेट सिंड्रोम में टिक्स कई प्रकार के होते हैं। जिसे सरल और जटिल वोकल टिक्स में बांटा गया है।
सिंपल मोटर टिक्स - ये अचानक, संक्षिप्त, दोहराएं जाने वाले टिक्स होते हैं। जिसमें सीमित संख्या में मांसपेशी समूह शामिल होता हैं। मोटर टिक्स के उदाहरणों में आंख झपकना, कंधे सिकोड़ना, मुंह हिलाना और सिर मरोड़ना हैं।
जटिल मोटर टिक्स - ये कई मांसपेशी समूहों को शामिल करने वाले मूवमेंट के विशिष्ट, समन्वित पैटर्न हैं। इसके लक्षणों में चीजों को सूंघना या छूना, मरोड़ना, झुकना, कूदना शामिल है।
सिंपल वोकल टिक्स - इस प्रकार में दोहराई जाने वाली आवाजें हैं जो एक व्यक्ति बनाता है। इनमें गला साफ करना, सूंघना, खांसना, सीटी बजाना और जानवरों की आवाजें निकालना शामिल हैं।
कॉम्पलेक्स वोकल टिक्स - इस तरह के लक्षण में व्यक्ति अपने खुद के शब्दों और वाक्य, दूसरों के शब्दों और वाक्यों को दोहराता है या किसी अन्य व्यक्ति के मूंवमेंट को दोहराता है।
टॉरेट सिंड्रोम का इलाज
इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन इसे तरीकों कंट्रोल करने के कई तरीके हैं। इसमें पीड़ित का थेरेपी की मदद से इलाज किया जाता है। जिसमें टिक्स को मैनेज करने के साथ-साथ सभी लक्षणों पर काम करना शामिल है। कई बार डॉक्टर टॉरेट सिंड्रोम के इलाज के लिए इसके साथ होने वाली परेशानियों जैसे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर की दवाइयां भी रोगियों को देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











