Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Cancer Day 2024 : क्या आप जानते हैं लाल, हरे और गुलाबी रिबन का मतलब? कौनसें कैंसर का क्या है रंग?
World Cancer Day 2024 : हर साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य ये है कि आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरूक और इसके लक्षण से लेकर इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर वर्ष 1933 में पहला कैंसर दिवस जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था।
तबसे अब तक हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है। इसका उद्देश्य ये है कि आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरूक किया जाए और इसके लक्षण से लेकर से लोगों को इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा सके।

आपने नोटिस किया होगा कि कैंसर के लिए अलग-अलग रंग और पैटर्न वाले रिबन प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि हर रिबन के रंग का अलग-अलग अर्थ जुड़ा हुआ है। हर रिबन का अर्थ विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि
रिबन और कैंसर का मतलब

लाल रिबन
लाल रिबन ब्लड कैंसर का प्रतीक है। रक्त कैंसर के लिए छतरी लाल रिबन का उपयोग करती है और सितंबर को जागरूकता माह के रूप में भी मनाया जाता है।
पीला रिबन
पीले रंग को आशा का प्रतीक माना जाता है। पीला रिबन ब्लैडर और लीवर कैंसर से जुड़ा है। आम तौर पर पीला रिबन आत्महत्या और एंडोमेट्राइसिस के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है।
काला रिबन
काला रिबन मेलेनोमा या त्वचा कैंसर का प्रतीक है। काला रिबन त्वचा कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पहना जाता है। यह रिबन लोगों को कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई नियमित रूप से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

बैंगनी रिबन
बैंगनी रिबन अग्नाशय और टेस्टिकुलर कैंसर का प्रतीक माना जाता है, यह थायराइड का भी प्रतीक है। यह रिबन इन कैंसर पीड़ित रोगियों के मुद्दों की तरफ ध्यान लाने का एक माध्यम है।
जेब्रा स्ट्रिप रिबन
असामान्य या दुर्लभ कैंसर के लिए काले और सफेद ज़ेबरा प्रिंट रिबन को प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
चैती या टील रिबन
टील रिबन पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम (पीसीओएस) और ओवेरियन कैंसर का प्रतीक है। यह रिबन ओवेरियन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करता है।
बरंगडी रिबन
अस्थि मज्जा या बोन मैरो कैंसर का प्रतीक है। यह रिबन लोगों को जागरुक तो करता ही साथ ही कैंसर के इलाज के विभिन्न तरीकों को भी दर्शाता है जिससे कैंसर के रोगी नियमित रूप से कैंसर के प्रति अवेयर होते हैं।

हरा रिबन
हरा रिबन किड्नी कैंसर और लीवर कैंसर का प्रतीक है। यह रिबन लोगों को कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति जागरुक करता है।
ग्रे रिबन
ग्रे रिबन कैंसर से जीतने वालों और ब्रेन कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए समर्थन दिखाने के लिए पहना जाता है। मई में इस कैंसर के जागरुकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

गुलाबी रिबन
गुलाबी रिबन ब्रेस्ट कैंसर का प्रतीक बन गया है, जो जागरूकता बढ़ाने के साथ इस कैंसर के प्रति महिलाओं को एकजुट करता है। अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर मंथ के रुप में देखते हैं। इस दौरान महिलाओं को इस कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है।
सफेद रिबन
सफेद रिबन लंग कैंसर (फेफड़े का कैंसर) का प्रतीक है। इस रिबन का मतलब है कि आप लंग कैंसर के मरीज को समर्थन दे रहे हैं और लोगों को इस बीमारी से जागरुक कर रहे हैं।
नीला रिबन
नीला रिबन कोलोरेक्टल कैंसर के प्रतीक है। हल्का नीला रिबन प्रोस्टेट कैंसर के लिए समर्थन का प्रतिनिधित्व करता है। नीला रिबन पहनने का मतलब है कि आप कैंसर रोगियों को इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे हैं।
पीच रिबन
गर्भाशय या एंडोमेट्रियल कैंसर का प्रतीक है। सितंबर माह में इस कैंसर के प्रति जागरुक किया जाता है।
गोल्ड रिबन
गोल्ड रिबन उन कैंसर मरीजों के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है, जो बचपन में ही कैंसर के चपेट में आ जाते है।
सफेद और नीला
सफेद और नीला रिबन सर्वाइकल कैंसर का प्रतीक होता है। जनवरी माह को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता फैलाने के लिए समर्पित किया गया है।
बरंगड़ी और सफेद रिबन
बरगंडी और सफेद रिबन सिर और गले के कैंसर का प्रतीक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











