Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Cancer Day: महिलाएं और पुरुष कैंसर के इन लक्षणों को कर देते हैं इग्नोर, जो बाद में बन जाते है जानलेवा
World Cancer Day: कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जिसके नाम से ही लोग डर जाते हैं। आज के समय में जब कैंसर का इलाज संभव है, तब भी बहुत से लोग असमय काल के ग्रास में समा जाते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे कैंसर के लक्षणों को अक्सर अनेदखा करते हैं। जब उन्हें इसके बारे में पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अगर आपको अपने शरीर में बदलाव नजर आएं या फिर कुछ लक्षण नजर आए तो आपको तुरंत चेकअप करवा लेना चाहिए।

अगर समय रहते कैंसर की पहचान कर ली जाए तो व्यक्ति का इलाज संभव है। तो चलिए आज इस लेख में हम कैंसर से जुड़े कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है-
हड्डी में दर्द
चाहे आपको तेज़ दर्द हो या हल्का दर्द, हड्डी में दर्द का कोई भी संकेत बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे आपको सूजन या फ्रैक्चर का भी अनुभव हो सकता है।
बॉडी रैशेज
बॉडी रैशेज को अक्सर हम बहुत अधिक हल्के में लेते हैं, जबकि यह कई तरह की हेल्थ कंडीशन जैसे इंफेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन का संकेत दे सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ल्यूकेमिया का संकेत भी हो सकता हैं, जो ब्लड कैंसर है। इसलिए, अगर आपको स्किन पर छोटे लाल, बैंगनी, या भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत एक बार चेकअप करवाएं।
आंखों में दर्द होना
आंखों में दर्द होना एक बेहद ही आम समस्या है। इसे अक्सर काफी हल्के में लिया जाता है, जबकि आंखों में या उसके आस-पास दर्द आंख के कैंसर का एक संकेत हो सकता है। इससे आपको धुंधला दिखाई देना या दिखाई ना देने की समस्या भी हो सकती है।
बार-बार सिरदर्द होना
सिरदर्द का अहसास हम सभी को होता है और ऐसे में हम अक्सर दवा ले लेते हैं। जबकि बार-बार सिरदर्द होना यह संकेत देता है कि आपकी सेहत सही नहीं है। अगर आप सिरदर्द के किसी भी असामान्य नए पैटर्न या गंभीरता में वृद्धि देखते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है।
हार्ट बर्न
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, बार-बार सीने में जलन होना या खाने के बाद सीने में लगातार हल्का दर्द महसूस होना भी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। जिन लोगों को बार-बार यह समस्या होती है, उन्हें इसोफेजियल कैंसर या पेट के कैंसर की शिकायत हो सकती है।
थकान
थकान एक ऐसा लक्षण है, जो अमूमन कैंसर होने पर व्यक्ति में दिखाई देते हैं। कैंसर के दौरान व्यक्ति बेहद कमज़ोर, सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। यह थकान धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और एक समय ऐसा आता है कि व्यक्ति को बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग तो खाने, बाथरूम जाने या यहां तक कि टीवी देखने में भी थकान का अनुभव कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको जरूरत से ज्यादा ही थकान हो रही है तो उासे नजरअंदाज करने की जगह एक बार चेकअप जरूर करवाएं।
वजन कम होना
वजन कम होना कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है। यह कैंसर के पहले लक्षणों में से एक है। हालांकि, कई लोग कैंसर से जुड़े इस लक्षण को पहचान नहीं पाते हैं। इसलिए, यदि बिना किसी अन्य कारण के अचानक आपका वजन कम हो रहा है तो आपको उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से मिलकर उनकी सलाह पर चेकअप जरूर करवा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











