Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Asthma Day 2024: फेफड़े काम कर रहे या नहीं, घर बैठे ऐसे करें जांच?
How to Test your Lung Capacity at Home : पिछले कुछ समय फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। स्थिति यह है कि आज हर तीसरा व्यक्ति लंग्स यानी फेफड़ों की समस्या से परेशान हैं। ब्रोंकाइटिस, टीबी, निमोनिया या फिर अस्थमा की वजह से लोगों के लंग्स खराब हो सकते हैं।
खराब गुणवत्ता की हवा और पॉल्यूशन का सीधा असर आपके फेफड़ों पर पड़ता है। सांस लेने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना जरूरी है। कई बार सांस सही से न लेने के पीछे अस्थमा भी एक वजह हो सकती है। आपके फेफड़े सही से काम कर रहे हैं या नहीं? घर बैठे इन मामूली टेस्ट से पता कर सकते हैं।

1. गुब्बारा टेस्ट ( Balloon Test at Home)
फेफड़ों की क्षमता पता करने के लिए गुब्बारे को मुंह से हवा भरकर फुलाएं। हवा भरने के लिए पहले ज्यादा से ज्यादा हवा अपने फेफड़ों में भरें। इसके बाद उसे बलून फुलाएं। अगर आप बिना किसी प्रॉब्लम के 3 से 4 गुब्बारे फुलाते हैं तो यह इस बात का संकेत हैं कि आपके फेफड़े दुरुस्त हैं। वहीं 1 से दो गुब्बारे फूलाने में आपकी सांस भरने लगे तो समझ जाए कि आपको डॉक्टर से मिलने की जरुरत हैं। कोशिश करें कि रोज एक गुब्बार बढ़ाकर फुलाएं इससे फेफड़े सालों दुरुस्त रहेंगे।
2. सांस रोककर पता करें
इसके अलावा सांस रोकने की क्षमता से भी आप फेफड़ों की क्षमता का पता लगा सकते हैं। फेफड़े कैसा काम कर रहे हैं। इसके लिए एक लंबी सांस खींचे और उसे रोककर रखें। अगर आप अपनी सांस से 1 से डेढ़ मिनट तक रोककर रख ले हैं तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़ों की क्षमता अच्छी है। वहीं अगर आपकी सांस रोकने की क्षमता 30 सेंकड हैं तो आप रोजाना इस एक्सरसाइज की प्रेक्टिस करके धीरे-धीरे अपने फेफड़ों की क्षमता को बढ़ा सकता है।
3. Three Balls Spirometer टेस्ट
सांस की क्षमता को जांचने और बढ़ाने में 'थ्री बॉल्स स्पाइरोमीटर' टेस्ट भी बहुत यूजफूल हैं। इसमें एक पाइप होता है और 3 प्लास्टिक की हल्की बॉल। इसमें बस पाइप में फूंक मारनी होती है। अगर किसी के फूंकने से तीनों बॉल ऊपर उठ जाती हैं तो समझें उनके फेफड़ों की क्षमता अच्छी है। अगर 2 बॉल उठ रही हैं तो इसका मतलब है कि कोशिश करने से फेफड़ों की क्षमता सुधर सकती हैं। और अगर फूंक मारने से सिर्फ एक ही बॉल उठ रही है तो साफ मतलब है कि आपको आपने फेफड़ों की सेहत की तरफ ध्यान देना जरुरी है। फेफड़ों की एक्सरसाइज के लिए इस मशीन का इस्तेमाल दिन में सिर्फ 2 से 3 बार करना चाहिए जब तक की आपकी क्षमता में सुधार न आएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











